अपडेटेड 19 May 2025 at 19:08 IST
Nautapa 2025: कब से शुरू होगा नौतपा? बच कर रहिए, 15 दिन पड़ेगी प्रचंड गर्मी
Nautapa 2025 kab hai: 2025 में नौतपा कब से लगेगा? नौतपा कब से प्रारंभ होगा? नौतपा में क्या नहीं करना चाहिए? नौतपा का काल कितना है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
ज्येष्ठ महीने में प्रचंड गर्मी अपने पैर पसार रही है। ये समय नौतपा कहलाता है। 9 दिन प्रचंड धूप पड़ती है। लेकिन लोग जानना चाहते हैं कि नौतपा कब है।
Image: shutterstockबता दें कि इस साल नौतपा 25 मई से 8 जून तक चलने वाला है। ऐसे में 15 दिन काफी तेज गर्म होते हैं लेकिन शुरुआत के 9 दिन ज्यादा तपनभरे होते हैं।
Image: Debankanmukherjee InstagramAdvertisement
जब सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं तब ये नौ दिन की तपिश शुरू होती है। इस साल नौतपा 25 मई को सुबह 3 बजकर 27 मिनट शुरू हो रहा है।
Image: freepikवहीं इसका समापन 8 जून को होगा। इसके बाद भगवान सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद नौतपा खत्म हो जाएंगे।
Image: FreepikAdvertisement
मान्यता है कि रोहिणी नक्षत्र में सूर्यदेव की किरणें सीधी धरती पर पड़ती हैं, जिससे गर्मी झुलसा देती है और लोगों को कई समस्याएं भी हो जाती हैं।
Image: Freepikनौतपा के दिनों में व्यक्ति को हर सुबह स्नान करना चाहिए और सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाना चाहिए।
Image: FreepikAdvertisement
साथ ही ‘ॐ सूर्याय नमः’ का मंत्र जाप करना चाहिए। ऐसा करने से शरीर में ऊर्जा बनी रह सकती है साथ ही मानसिक शांति भी मिलती है।
Image: freepikइन दिनों व्यक्ति को रोज आदित्य हृदय स्तोत्र पढ़ना चाहिए। इससे न केवल मन को शांति मिल सकती है बल्कि जीवन में सकारात्मकता भी आ सकती है।
Image: FreepikAdvertisement
यदि कोई व्यक्ति आपके घर आए तो उसे गलती से भी खाली हाथ न जाने दें। ऐसे में आप जल, फल या अन्य आवश्यक वस्तुएं दान के रूप में जरूर दें।
Image: FreepikDisclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 19 May 2025 at 19:05 IST