अपडेटेड 11 December 2025 at 14:12 IST
Mulank: इस मूलांक के जातक होते हैं बेहद Confident, अपनी बात पर जाते हैं अड़, Tanya Mittal का भी यही नंबर
अंक ज्योतिष में हर मूलांक किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है और वही ग्रह व्यक्ति के स्वभाव, सोच और जीवन की ऊर्जा को प्रभावित करता है। आज हम बात करने वाले हैं कॉंफिडेंट लोगों के मूलांक के बारे में, जो अक्सर अपनी बात पर अड़ ही जाते हैं। तो आइये जानते हैं कौन सा है वो मूलांक और क्या है इस मूलांक की खासियतें-
मूलांक 9 भी ऐसा ही एक शक्तिशाली नंबर है, जिसके लोग अपनी मजबूत पर्सनैलिटी और अटूट आत्मविश्वास के लिए जाने जाते हैं।
Image: Social Media
दिलचस्प बात यह है कि बिग बॉस 19 की फेमस पर्सनैलिटी तान्या मित्तल का भी मूलांक 9 ही बताया जाता है। मूलांक 9 का स्वामी ग्रह है मंगल, जो ऊर्जा, साहस, जिद, ताकत और जुनून का ग्रह माना जाता है।
Image: Social MediaAdvertisement
मूलांक 9 के जातक नेचुरली कॉन्फिडेंट होते हैं। भीड़ में भी ये अलग दिखते हैं, अपनी बात बेझिझक रखते हैं और मुश्किल परिस्थितियों में भी शांत दिमाग से काम लेते हैं।
Image: Social Mediaइनमें जिद और दृढ़ निश्चय दोनों होते हैं। अगर एक बार कोई लक्ष्य तय कर लें, तो उसे पूरा करने तक पीछे नहीं हटते। कई बार इन्हें हठी भी कहा जाता है, लेकिन यही गुण इन्हें सफल बनाता है।
Image: Social MediaAdvertisement
यह लोग नैचुरल लीडर होते हैं। टीम को संभालना, दूसरों को प्रेरित करना और सही दिशा देना अच्छी तरह आता है। इनमें मेहनत और साहस दोनों की कमी नहीं होती है, इसलिए जहां भी जाते हैं, अपनी पहचान बना लेते हैं।
Image: social mediaइनकी पर्सनैलिटी बाहर से भले ही सख्त लगे, लेकिन दिल से ये बहुत भावुक और दयालु होते हैं। जरूरत पड़ने पर दूसरों के लिए खड़े होने वाले लोग होते हैं।
Image: XAdvertisement
मंगल ग्रह के प्रभाव के कारण इनमें भरपूर एनर्जी होती है। ये हर मुश्किल को चुनौती की तरह लेते हैं और अपने दम पर आगे बढ़ जाते हैं। इनमें मेहनत और साहस दोनों की कमी नहीं होती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 11 December 2025 at 14:12 IST