अपडेटेड 2 September 2025 at 20:13 IST

Mulank: इन मूलांक की लड़कियां ससुराल के लिए साबित होती हैं लकी, शादी होते ही भर देती हैं पति की तिजोरी

Mulank: अंक ज्योतिष (Numerology) में मूलांक का काफी खास महत्व माना गया है। किसी भी व्यक्ति का मूलांक उसकी जन्मतिथि से तय होता है। किसी भी व्यक्ति का स्वभाव, व्यक्तित्व और फ्यूचर का उसके मूलांक से अंदाजा लगाया जा सकता है। कहा जाता है कि कुछ खास मूलांक वाली लड़कियां ससुराल के बाद अपने पति की लाइफ में लकी होती हैं। माना जाता है कि ये लड़कियां न सिर्फ अपने ससुराल में खुशियां लाती हैं बल्कि अपने पति की तिजोरी भी भर देती हैं। आइए जानते हैं कि कौन से मूलांक की होती हैं ये लड़कियां?

Follow :  
×

Share


1/7

क्या होता है मूलांक?

मूलांक को किसी भी व्यक्ति की जन्मतिथि के अंकों को जोड़कर निकाला जाता है। उदाहरण देकर समझाएं तो अगर किसी का जन्म 14 तारीख को हुआ है तो 1+4 = 5 होगा, यानी उसका मूलांक 5 है।

Image: Freepik
2/7

मूलांक 3 वाली लड़कियां

ऐसा माना जाता है कि जिन लड़कियों का मूलांक 3 होता है वो शादी के बाद घर में बरकत और खुशहाली लेकर आती हैं। अपने पार्टनर को आर्थिक रूप से मजबूत बनाती हैं।

Image: Meta AI
Advertisement
3/7

मूलांक 6 वाली लड़कियां

इस मूलांक की लड़कियां बेहद समझदार और सहयोगी स्वभाव की होती हैं। शादी के बाद ये अपने पति की किस्मत चमका देती हैं और तिजोरी हमेशा भरी रहती है।

Image: Freepik
4/7

मूलांक 7 वाली लड़कियां

मूलांक 7 वाली लड़कियां आध्यात्मिक और भाग्यशाली मानी जाती हैं। इनके आने से घर-परिवार में शांति और समृद्धि बढ़ती है।

Image: Freepik
Advertisement
5/7

मूलांक 9 वाली लड़कियां

इस मूलांक की लड़कियां साहसी और आत्मनिर्भर होती हैं। शादी के बाद ये अपने ससुराल की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाती हैं।

Image: Freepik
6/7

पति चमकाती हैं किस्मत

कहा जाता है कि इन खास मूलांक वाली लड़कियों की लाइफ में आने से उनके पति के करियर और बिजनेस में तरक्की होती है। इसके साथ ही जीवन में पैसों की कभी कमी नहीं होती है।

Image: Freepik
Advertisement
7/7

ससुराल के लिए होती हैं शुभ संकेत

ये लड़कियां अपने ससुराल में न सिर्फ धन-धान्य लाती हैं बल्कि परिवार को एकजुट रखने और खुशियों से भरने में भी अहम भूमिका निभाती हैं।

Image: Meta AI

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 2 September 2025 at 20:13 IST