अपडेटेड 19 August 2025 at 10:37 IST
Mulank: धोनी की लाडली जीवा का मूलांक क्या है? बेशुमार दौलत और वर्तमान में जीने की आदत, किस क्षेत्र में बनाते हैं करियर
Numerology: महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2010 में साक्षी रावत के साथ शादी की थी। 5 साल बाद माही के घर में लक्ष्मी का आगमन हुआ। 6 फरवरी, 2015 को धोनी बेटी के पिता बने। आइए जानते हैं जीवा का मूलांक क्या है और ये नंबर कितना खास है।
एमएस धोनी सिर्फ एक नाम नहीं बल्कि ब्रांड हैं। माही ने सफलता की उन तमाम ऊंचाइयों को छुआ है, जिसके आस-पास भी पहुंचना किसी भी युवा का सपना होगा।
धोनी ने साल 2010 में साक्षी के साथ शादी की थी। 5 साल बाद माही के घर में लक्ष्मी का आगमन हुआ। 6 फरवरी, 2015 को धोनी बेटी के पिता बने। आइए जानते हैं जीवा का मूलांक क्या है और ये नंबर कितना खास है।
Advertisement
धोनी की लाडली जीवा का जन्म 6 तारीख को हुआ और इसलिए उनका मूलांक भी 6 है। अंक ज्योतिष शास्त्र में 6 नंबर का स्वामी शुक्र को बताया गया है। इस ग्रह को भौतिक सुखों का कारक ग्रह माना जाता है।
6 मूलांक के लोग आमतौर पर भाग्यशाली, मिलनसार और आकर्षक होते हैं। वे बहुत मेहनती होते हैं और अपनी मेहनत के बल पर सफलता हासिल करते हैं।
Advertisement
मूलांक 6 के लोग देखने में बहुत आकर्षक होते हैं और दूसरों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। हालांकि, इस मूलांक के लोगों का जेब पर कंट्रोल नहीं रहता और दिल खोलकर खर्चा करते हैं।
मूलांक 6 वाले लोग वर्तमान में जीना पसंद करते हैं और भविष्य की चिंता नहीं करते हैं। वे समाज के प्रति सक्रिय होते हैं और सम्मान प्राप्त करते हैं।
Advertisement
मूलांक 6 वाले लोग कला, संगीत, नृत्य, नाटक और फैशन में काफी रुचि रखते हैं और इन्हीं फील्ड में अपना करियर बनाने की कोशिश करते हैं। इस मूलांक के लोगों को जीवन में खूब धन और शोहरत मिलती है।
Image: FreepikPublished By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 19 August 2025 at 10:37 IST