Money Plant: मनी प्लांट खाली भी करा सकता है तिजोरी, जान लें रखने का सही तरीका

Money Plant Rules: अक्सर आपने लोगों से यह कहते सुना होगा कि मनी प्लांट लगाना काफी शुभ है परंतु क्या आप जानते हैं यदि मनी प्लांट को गलत तरीके से लगाया जाए तो आपकी तिजोरी भी खाली हो सकती है।

Follow :  
×

Share


1/6

मनी प्लांट को घर में कभी भी सूखने नहीं देना चाहिए। यदि आपका मनी प्लांट सूख गया है तो उसे तुरंत बदलें वरना आर्थिक संकट आ सकता है।

Image: Freepik
2/6

मनी प्लांट को कभी भी घर से बाहर नहीं लगाना चाहिए। इसका मतलब यह है कि आप मनी प्लांट को घर से बाहर भेज रहे हैं। इससे धन की कमी आ सकती है। 

Image: Freepik
Advertisement
3/6

मनी प्लांट को कभी भी दान में नहीं देना चाहिए। इससे धन में कमी आ सकती है। साथ ही आय के रास्ते भी बंद हो सकते हैं। 

Image: Pexels
4/6

व्यक्ति को मनी प्लांट हमेशा हरा भरा रखना चाहिए। उसके सूखे पत्तों को हाथों हाथ निकाल देना चाहिए वरना घर में आर्थिक मुसीबत आ सकती है।

Image: Pexels
Advertisement
5/6

कुछ लोगों के घर में मनी प्लांट की पत्तियां जमीन पर बिछी होती हैं परंतु इससे धन की बरकत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है ।

Image: Freepik
6/6

मनी प्लांट की पत्तियां हमेशा ऊपर की तरफ जानी चाहिए। ऐसे में आप मनी प्लांट की पत्तियों को किसी तार से बांध सकते हैं, जिससे कि उनकी पत्तियां ऊपर की तरफ चढ़ें। 

Image: Freepik

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 12 June 2025 at 14:22 IST