अपडेटेड 22 August 2025 at 08:40 IST

शुभ, अशुभ या फिर कुछ होने वाला है? काशी विश्वनाथ मंदिर के शिखर पर 3 दिनों से दिख रहा दुर्लभ सफेद उल्लू- VIDEO

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में एक दुर्लभ और दिलचस्‍प चीज देखने को मिली है। सोशल मीडिया पर तस्‍वीर और वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें मंदिर के शिखर पर एक सफेद उल्लू बैठा दिख रहा है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के सीईओ विश्व भूषण मिश्र ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर यह तस्वीर अपलोड की है।

Follow :  
×

Share


1/6

विश्व भूषण मिश्र ने लिखा, '17 अगस्त को शयन आरती, 18 अगस्त को सायंकालीन श्रृंगार आरती के बाद सफेद उल्लू महाराज ने सप्तऋषि आरती में प्रतिभाग कर अपना निर्धारित स्थान ग्रहण कर उत्सुकता बढ़ाई है।'

Image: Instagram
2/6

विश्व भूषण मिश्र के इस पोस्ट से पता चलता है कि मंदिर के शिखर पर यह उल्लू तकरीबन तीन दिन से दिखाई दे रहा था। ऐसे में मंदिर परिसर में मौजूद भक्त इस घटना को एक बड़ा शुभ संकेत मान रहे हैं।

Image: Instagram
Advertisement
3/6

चूंकि शास्त्रों में उल्लू को मां लक्ष्मी का वाहन बताया गया है, इसलिए इसका दिखाई देना सुख-समृद्धि और धनधान्य का संकेत हो सकता है।

Image: Pixabay
4/6

यदि आपको रात के समय सफेद उल्लू शांत मुद्रा में बैठा हुआ दिखाई दे, तो यह आपके लिए एक सकारात्मक संकेत है। यह संकेत करता है कि आपके जीवन में जल्द ही धन लाभ हो सकता है।

Image: Pixabay
Advertisement
5/6

नौकरी में प्रमोशन, व्यापार में लाभ या पुराने निवेश से फायदा मिलने की संभावना रहती है। यदि उल्लू डरावनी आवाज में बोले, तो यह मानसिक तनाव, घरेलू कलह या अचानक कोई बुरी खबर मिलने का संकेत हो सकता है।

Image: X
6/6
आपको बता दें कि श्री काशी विश्वनाथ धाम, जो कि हिन्दू धर्म के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है, यहां हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। Image: X

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 22 August 2025 at 08:40 IST