Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर पत्नी को भूलकर भी गिफ्ट ना करें ये 5 चीजें, रिश्ते में आ सकती है खटास

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर पत्नियां सोलह श्रृंगार करके अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। ऐसे में पतियों का फर्ज बनता है कि वो भी अपनी लाइफ पार्टनर पर खूब प्यार बरसाएं। वो अक्सर गिफ्ट के जरिए अपना प्यार दिखाते हैं।

Follow :  
×

Share


1/7

करवा चौथ का त्योहार इस साल 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सलामती के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। फिर चांद के दर्शन करने के बाद ही व्रत खोलती हैं।

Image: Meta AI
2/7

करवा चौथ पर जहां पत्नियां अपने पति के लिए व्रत रखती हैं, वहीं पति भी उन्हें खुश करने के लिए उनके लिए महंगे तोहफे खरीदते हैं। हालांकि, गिफ्ट में इन चीजों को देने से बचना चाहिए।

Image: Freepik
Advertisement
3/7

करवा चौथ पर अपनी पत्नी को गलती से भी तोहफे में जूते-चप्पल मत दो। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है और लड़ाई-झगड़े बढ़ते हैं। 

Image: Freepik
4/7

करवा चौथ पर महिलाओं को काले रंग से परहेज करने के लिए कहा जाता है। पतियों को भी अपनी पत्नियों को काले रंग की कोई भी चीज गिफ्ट नहीं करनी चाहिए। 

Image: Freepik
Advertisement
5/7

करवा चौथ पर अपनी पार्टनर को तोहफे में घड़ी भी नहीं देनी चाहिए। इससे आपके रिश्ते में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं।

Image: freepik
6/7

करवा चौथ पर अपनी पत्नी को सफेद रंग के कपड़े भी भूलकर ना दें। इस दिन ना तो महिलाओं को सफेद रंग इस्तेमाल करना चाहिए और ना ही ऐसा कोई भी तोहफा लेना चाहिए। ये अशुभ माना जाता है। 

Image: Meta AI
Advertisement
7/7

अपनी पत्नी को परफ्यूम भी देने से बचना चाहिए। कहा जाता है कि करवा चौथ पर ये गिफ्ट देने से गलतफहमियां बढ़ने के चांस ज्यादा होते हैं। 

Image: El Nabil

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 6 October 2025 at 14:47 IST