Karwa Chauth 2025 Shubh Muhurt: करवा चौथ पर कब निकलेगा चांद?

Karwa Chauth 2025 Shubh Muhurt: करवाचौथ का व्रत आज यानि 10 अक्टूबर को शादीशुदा औरते रख रही हैं। सुहागिन लोगों के लिए इस व्रत की बेहत मान्यता होती है। इस बार करवाचौथ पर पूजा के लिए सुहागिनों के लिए कौन सा मुहूर्त सही रहेगा। क्या होगी पूजा करने की विधि, आइए आपको बताते हैं।

Follow :  
×

Share


1/8

करवा चौथ का व्रत

करवा चौथ का व्रत10 अक्तूबर 2025, शुक्रवार को मनाया जा रहा है। कार्तिक महीने के, 9 अक्तूबर की रात 10:54 बजे शुरू हुआ  ये मुहूर्त 10 अक्तूबर की रात 7:38 बजे तक रहेगा।

Image: Meta AI
2/8

शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय

पूजा का शुभ समय शाम 5:57 मिनट से 7:11 मिनट तक रहेगा। यानि कुल 1 घंटे 14 मिनट तक सुहागिन महिलाएं विधिवत पूजा कर सकती हैं। इस दिन चंद्रोदय का समय शाम 7 बजकर 42 मिनट रहेगा। 

Image: Meta Ai
Advertisement
3/8

करवा चौथ का क्या होता महत्व

पति-पत्नी के बीच प्रेम का प्रतीक माना जाता है। औरतें निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। रात को चंद्रदेव को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया जाता है।

Image: freepik
4/8

करवा चौथ पूजा विधि

लकड़ी की चौकी पर लाल कपड़े को बिछाएं। उस पर भगवान शिव, माता पार्वती, कार्तिकेय और गणेश जी की मूर्ति को स्थापिक करें। एक लोटे में जल भरकर ऊपर श्रीफल रखें और उसमें कलावा बांधें।

Image: Meta AI
Advertisement
5/8

मिट्टी या तांबे के करवे में जल व शक्कर डालकर उसके ऊपर रोली से स्वास्तिक बनाएं। पूजा में दीपक, फूल, चावल और मिठाई अर्पित करें।

Image: X
6/8

इसके बाद चौथ माता की कथा पढ़ें या फिर सुनें, इसके साथ ही चंद्रोदय के बाद चंद्रदेव को अर्घ्य देकर व्रत को खोल दें। 

Image: X
Advertisement
7/8

सामग्री

लकड़ी का आसन, देसी घी, पान, सींक, कलश, हल्दी, रोली, मौली, मिठाई, छन्नी, चावल, दान की सामग्री, अक्षत, चंदन, फल, पीली मिट्टी, फूल, मिट्टी या तांबे का करवा, ढक्कन और व्रत कथा की किताब। 

Image: Meta AI
8/8

कैसे करें समाप्ति

जब चांद निकल जाए, औरतें छन्नी से चंद्रदेव के दर्शन करती हैं। फिर पति के हाथ से जल ग्रहण करके व्रत को पूरा करती हैं। बड़ों का आशीर्वाद लेकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।
 

Image: Meta AI

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 10 October 2025 at 08:05 IST