अपडेटेड 18 May 2025 at 13:47 IST

Kalashtami 2025: 20 या 21 मई, क्या है कालाष्टमी की सही डेट? जानिए महत्व

Kalashtami 2025 Date: आइए जानते हैं कि मई के महीने में कालाष्टमी किस दिन मनाई जाने वाली है।

Follow :  
×

Share


1/5

Kalashtami 2025 Date: हिंदू धर्म में कालाष्टमी का बेहद खास महत्व है। हर महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी का पर्व मनाया जाता है।
 

Image: Shutterstock
2/5

कालाष्टमी का पर्व भगवान काल भैरव को समर्पित है। इस दिन लोग भगवान काल भैरव के नाम का व्रत कर उनकी पूजा-पाठ करते हैं। आइए जानते हैं कि ज्येष्ठ माह में वाली कालाष्टमी का पर्व किस दिन मनाया जाएगा। 
 

Image: Shutterstock
Advertisement
3/5

हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 20 मई को सुबह 05 बजकर 51 मिनट पर शुरू होकर अगले दिन यानी 21 मई  को सुबह 04 बजकर 55 मिनट पर होगा। ऐसे में 20 मई को कालाष्टमी मनाई जाएगी।

Image: Shutterstock
4/5

कालाष्टमी के दिन भगवान शिव के उग्र रूप भैरव बाबा की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि इस दिन भगवान भैरव की पूजा करने से सभी तरह के भय और नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है। 
 

Image: Shutterstock
Advertisement
5/5

इतना ही नहीं कालाष्टमी का व्रत करने से भक्तों को बुरी शक्तियों से सुरक्षा मिलती है और जीवन में सुख-शांति हमेशा बनी रहती है।
 

Image: Shuttertock

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 18 May 2025 at 13:47 IST