अपडेटेड 13 August 2025 at 16:36 IST
Janmashtami 2025 Prasad Bhog: जन्माष्टमी के मौके पर नन्हे कान्हा को इन चीजों से लगाएं भोग, घर में आएगी खुशहाली
जन्माष्टमी का त्योहार भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन मंदिरों और घरों में कान्हा जी का विशेष श्रृंगार किया जाता है, भजन-कीर्तन होते हैं और सबसे खास होता है भोग। मान्यता है कि जन्माष्टमी पर प्रेम और श्रद्धा से लगाया गया भोग घर में खुशहाली, सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लाता है। आइये जानते हैं किन चीजों से कान्हा जी को भोग लगाया जा सकता है।
माखन-मिश्री
भगवान कृष्ण को माखन और मिश्री बेहद प्रिय है। जन्माष्टमी के दिन ताजा सफेद मक्खन में मिश्री मिलाकर चांदी के बर्तन में भोग लगाएं। मान्यता है कि इससे घर में समृद्धि आती है।
Image: freepikपंजीरी
गेहूं के आटे, घी, और ड्राई फ्रूट्स से बनी पंजीरी जन्माष्टमी के भोग में खास जगह रखती है। यह स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होती है और भगवान को भी बेहद प्रिय है।
Image: FreepikAdvertisement
पंचामृत
दूध, दही, घी, शहद और मिश्री से बना पंचामृत भगवान का अभिषेक करने के बाद भोग के रूप में वितरित किया जाता है। इसे पवित्र और शुभ माना जाता है।
Image: Freepikदूध से बने मिष्ठान
रसगुल्ला, रसमलाई, पेड़ा या दूध की बर्फी जैसी चीजों से जन्माष्टमी पर मीठे दूध से बने मिष्ठान का भोग जरूर लगाएं। यह कान्हा जी के साथ-साथ घर के सभी सदस्यों को भी प्रसन्न करता है।
Advertisement
फल और मेवे
सीजनल फल जैसे केला, अंगूर, सेब और मेवे (काजू, बादाम, पिस्ता) का भोग लगाना भी शुभ माना जाता है। ये पवित्रता और शुद्धता का प्रतीक हैं।
Image: Freepikधनिया पंजीरी
उपवास करने वालों के लिए धनिया पाउडर, घी, और मिश्री से बनी पंजीरी भी खास होती है। इसे भगवान को अर्पित करके व्रत के बाद सेवन किया जाता है।
Image: FreepikAdvertisement
भोग लगाते समय ध्यान रखने योग्य बातें
- भोग हमेशा शुद्ध और सात्विक होना चाहिए।
- इसे साफ-सुथरे बर्तन में रखें।
- पहले भगवान को अर्पित करें।
- भोग बनाते समय मन में श्रद्धा और प्रेम रखें।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 13 August 2025 at 16:36 IST