अपडेटेड 7 August 2025 at 14:50 IST
Raksha Bandhan 2025: 2, 3, 5 या फिर 7... भाई को राखी बांधते समय इसमें कितनी गांठ लगानी चाहिए?
Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर भाई की कलाई में राखी बांधते समय कुछ विशेष नियमों का ध्यान रखना चाहिए। राखी बांधते वक्त इसमें लगाई जानी वाली गांठों का भी महत्व होता है। आइए जानते हैं राखी में कितनी गांठ लगाना शुभ होता है?
सावन महीने की पूर्णिमा तिथि को हर साल रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस बार उदयातिथि की वजह से ये 9 अगस्त को पड़ रहा है। ये त्योहार भाई और बहन के अटूट प्रेम को समर्पित है।
Image: Freepikरक्षाबंधन के दिन जहां बहन अपनी भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की दुआ करती हैं। वहीं, भाई जीवनभर उनकी रक्षा का वचन देता है।
Image: FreepikAdvertisement
वैसे राखी बांधने को लेकर भी कुछ नियम होते हैं, जिनका पालन करने से भाई-बहन के रिश्तों में मिठास बढ़ती है। राखी बांधते समय कितनी गांठ लगाई जानी चाहिए, इसका भी विशेष महत्व होता है।
Image: Freepikऐसा माना जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधते समय इसमें 3 गांठें लगाना काफी शुभ होता है। यह तीन गांठ 3 महत्वपूर्ण चीजों का प्रतीक होती हैं।
Image: FreepikAdvertisement
जहां पहली गांठ सुख-समृद्धि और लंबी उम्र का प्रतीक होती हैं। वहीं, दूसरी गांठ भाई-बहन के रिश्ते में अटूट प्यार, भरोसे और सम्मान की भावना को दर्शाती है।
Image: Freepikतीसरी गांठ होती है भाई के कर्तव्यों को लेकर, जो उन्हें याद दिलाती है कि वे जीवनभर धर्म, सत्य और मर्यादा के मार्ग पर चलें। साथ ही हर परिस्थिति में अपनी बहन की रक्षा करें।
Advertisement
वहीं, कई बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने वक्त पांच गांठें भी लगाती हैं, जो पंचतत्व और पांच देवताओं को समर्पित होती हैं।
इसके अलावा राखी में गांठ बांधते समय मन में ‘ॐ रक्षं च रक्षाय’ मंत्र का जाप भी करना चाहिए। राखी धीरे-धीरे और श्रद्धा के साथ बांधनी चाहिए।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 7 August 2025 at 14:45 IST