अपडेटेड 23 July 2025 at 22:45 IST

Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज के दिन भूलकर भी किए ये काम, वरना व्रत रह जाएगा अधूरा और मां पार्वती हो जाएंगी नाराज

हरियाली तीज का त्योहार महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। यह दिन मां पार्वती और भगवान शिव के पवित्र मिलन का प्रतीक माना जाता है। खासकर विवाहित महिलाएं इस दिन व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं। वहीं कुंवारी लड़कियां अच्छा वर पाने की कामना करती हैं। इसलिए आज हम बता रहे हैं हरियाली तीज के दिन कौन-कौन सी चीजें भूलकर भी नहीं करनी चाहिए।

Follow :  
×

Share


1/11

सावन के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाने वाली यह तीज सिर्फ व्रत या श्रृंगार का पर्व नहीं है, बल्कि यह आस्था और नियमों का पर्व है। 

Image: Freepik
2/11

ऐसे में अगर इस दिन कुछ गलतियां हो जाएं, तो व्रत का फल अधूरा रह सकता है और देवी पार्वती भी नाराज हो सकती हैं। 

Image: Freepik
Advertisement
3/11

व्रत में पानी पीना या खाना खाना

हरियाली तीज का व्रत निर्जला होता है यानी इस दिन न तो खाना खाया जाता है और न ही पानी पिया जाता है। अगर आप खाने या पानी का सेवन करती हैं, तो व्रत अधूरा माना जाता है।

Image: Freepik
4/11

काले या सफेद कपड़े पहनना

इस दिन महिलाओं को खासतौर पर हरा रंग पहनने की सलाह दी जाती है, जो हरियाली और समृद्धि का प्रतीक है। काले या सफेद रंग के कपड़े पहनना इस शुभ अवसर पर वर्जित माना जाता है।

Image: Freepik
Advertisement
5/11

शिव-पार्वती की पूजा अधूरी न छोड़ें

पूजा करते समय अगर ध्यान न दिया जाए या पूजा अधूरी रह जाए, तो यह व्रत सफल नहीं माना जाता। मां पार्वती की कथा और व्रत विधि पूरी श्रद्धा से करें।

Image: Meta AI
6/11

श्रृंगार में लापरवाही न करें

हरियाली तीज पर महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। अगर आप इस परंपरा को नजरअंदाज करती हैं या अधूरा श्रृंगार करती हैं, तो यह पर्व के नियमों का उल्लंघन माना जाता है।

Image: Pixabay
Advertisement
7/11

क्रोध या वाद-विवाद से बचें

तीज का दिन शांति और भक्ति का दिन है। इस दिन झगड़ा, गुस्सा या किसी से गलत व्यवहार करने से पुण्य कम हो सकता है। मां पार्वती को विनम्रता और सौम्यता पसंद है।

Image: Freepik
8/11

बड़ों का अपमान न करें

हरियाली तीज पर बड़ों का आशीर्वाद लेना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन किसी भी बड़े या बुजुर्ग से कटु वचन बोलना या उनका अनादर करना अशुभ माना जाता है।

Image: Freepik
Advertisement
9/11

झूठ बोलना या छल करना

व्रत के दिन झूठ बोलना, दूसरों को धोखा देना या गलत काम करना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से व्रत का फल नष्ट हो सकता है।

Image: X
10/11

हरियाली तीज क्या करना चाहिए?

सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ कपड़े पहनें। भगवान शिव और मां पार्वती की विधिपूर्वक पूजा करें। हरियाली का सम्मान करें पौधों को पानी दें और पेड़ लगाएं।

Image: Freepik
Advertisement
11/11

विवाहित महिलाओं को सास और घर की बुजुर्ग महिलाओं को सुहाग की चीजें जैसे चूड़ी, बिंदी, सिंदूर को भेंट करनी चाहिए।

Image: Unsplash

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 23 July 2025 at 22:45 IST