अपडेटेड 24 July 2025 at 11:24 IST
Hariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या आज, ये एक गलती बिगाड़ सकती है बनते काम
Hariyali Amavasya 2025: हिंदू धर्म में अमावस्या बेहद ही महत्वपूर्ण और विशेष होती है। ऐसे में सावन की अमावस्या भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। इस दिन न केवल पितरों का तर्पण किया जाता है बल्कि उनके नाम से स्नान दान भी करते हैं।
इस साल हरियाली अमावस्या 24 जुलाई को मनाई जा रही है। यह सावन महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाई जाती है।
Image: Pixabayऐसे में यदि आप भी हरियाली अमावस्या मना रहे हैं तो आपको पता होना चाहिए कि इस दिन क्या ना करें। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है।
Image: freepikAdvertisement
बता दें कि हरियाली अमावस्या को दर्श अमावस्या के नाम से भी जानते हैं। इसके अलावा इसे श्रावण अमावस्या और सावन अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है।
Image: Freepikऐसे में इस दिन जो भी कोई सच्चे मन से पूजा अर्चना करता है उसकी सभी इच्छाएं पूरी होती है। साथ ही सुख समृद्धि प्राप्त की जा सकती है।
Image: freepikAdvertisement
ऐसे में हरियाली अमावस्या के दिन कुछ गलतियां नहीं करनी चाहिए। इस दिन भूलकर भी व्यक्ति को काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए।
Image: freepikऐसा करने से पितृ दुखी हो जाते हैं। वही हरियाली अमावस्या पर मांस मदीरा प्याज और लहसुन का सेवन भी नहीं करना चाहिए।
Image: freepikAdvertisement
ऐसा करने से भगवान शिव भी नाराज हो सकते हैं। व्यक्ति को आज के दिन यानि हरियाली अमावस्या के दिन बाल नाखून भी नहीं कटवाने चाहिए।
Image: freepikऐसा करने से न केवल जीवन में समस्या आ सकती है बल्कि व्यक्ति को भारी कष्टों का सामना भी करना पड़ सकता है।
Image: PexelsDisclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 24 July 2025 at 11:24 IST