Hanuman Chalisa: हनुमान चालीसा का पाठ कब नहीं करना चाहिए? जानें नियम
Hanuman Chalisa: हनुमान चालीसा पढ़ने से न केवल जीवन में सकारात्मकता आ सकती है बल्कि व्यक्ति बुरी नजर से भी अपना बचाव कर सकता है। लेकिन अक्सर लोग जानकारी की कमी के कारण हनुमान चालीसा के पढ़ने के नियम फॉलो नहीं कर पाते हैं।
जी हां, हनुमान चालीसा को सही तरीके से पढ़ा जाए तो इससे विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। परंतु उन्हें नहीं पता कि हनुमान चालीसा कब नहीं पढ़नी चाहिए।
Image: Freepikहनुमान चालीसा पढ़ते वक्त तन का शुद्ध होना और मन का साफ होना बेहद जरूरी है। तभी हनुमान चालीसा पढ़नी चाहिए। यदि आपके मन में गलत सोच है और उस दौरान पढ़ रहे हैं तो उसका कोई फल प्राप्त नहीं होगा।
Image: AIAdvertisement
जो लोग तामसिक भोजन या मदिरे का सेवन करते हैं उन लोगों को हनुमान चालीसा का पाठ नहीं करना चाहिए। हनुमान चालीसा के कुछ नियम हैं।
Image: Freepikहनुमान जी बाल ब्रह्मचारी हैं और वे हमेशा ही तामसिक भोजन से दूर रहते हैं। यदि आप तामसिक भोजन या मदिरा पान करने के बाद हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं तो इससे हनुमान जी के क्रोध का शिकार हो सकते हैं।
Image: ShutterstockAdvertisement
यदि आप हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं तो आपको कभी भी निर्बल को सताना नहीं चाहिए। किसी से व्यर्थ में झगड़ा नहीं करना चाहिए। किसी का अपमान नहीं करना चाहिए या अपशब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
Image: Freepikयदि आप विवाहित हैं तो आपको केवल अपने जीवनसाथी के अलावा किसी अन्य व्यक्ति से जीवन रिश्ता जोड़ने के बारे में नहीं सोचना चाहिए। गलत सोच से हनुमान चालीसा का फल प्राप्त नहीं होता है।
Image: shutterstockAdvertisement
जानवरों को सताने वाला व्यक्ति हनुमान चालीसा का पूरा लाभ नहीं उठा सकता। उसके जीवन में हमेशा दुख बने रहते हैं और उसे पूजा का फल भी नहीं मिलता है।
Image: Freepikहनुमान चालीसा कभी भी जल्दबाजी में नहीं पढ़नी चाहिए। इसे हमेशा धैर्यपूर्वक और हर श्लोक को अच्छे उच्चारण से पढ़ना चाहिए। एक भी गलत शब्द आप पर उल्टा पड़ सकता है।
Image: ShutterstockDisclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 12 June 2025 at 13:46 IST