अपडेटेड 28 June 2025 at 14:18 IST
Guru Purnima 2025: गुरु पूर्णिमा पर खुलेगा आपकी किस्मत का दरवाजा, गुरुओं को भेंट में दें ये चीजें
गुरु पूर्णिमा का पर्व हिंदू धर्म में अत्यंत पावन और शुभ माना जाता है। इस दिन गुरु के प्रति आभार प्रकट किया जाता है। इस शुभ दिन पर श्रद्धा से गुरु को कुछ खास चीजें भेंट करने से जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता के द्वार खुलतें हैं। तो आइए जानते हैं कि गुरु पूर्णिमा पर गुरुओं को भेंट में क्या देनी चाहिए....
हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि इस साल 10 जुलाई 2025 को पड़ रही है। इस दिन गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा।
इस दिन विशेष रूप से अपने गुरु के चरणों में श्रद्धा भाव से अर्पण की गई वस्तुएं न केवल आध्यात्मिक उन्नति का माध्यम बनती हैं, बल्कि जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता के द्वार भी खोलती हैं।
Image: FreepikAdvertisement
पीले रंग करो गुरु ग्रह बृहस्पति का प्रतीक माना गया है। इसलिए गुरु पूर्णिमा के दिन पीली वस्तुओं का दान या भेंट करना अत्यंत शुभ माना गया है। इस दान से आपके भीतर ज्ञान का प्रकाश फैलेगा।
Image: freepikगुरु पुर्णिमा पर पीला फुल जैसे गेंदे या सूरजमुखी के फूल, गुरु को समर्पित करने से सौभाग्य और शांति का वरदान मिलता है।
Image: FreepikAdvertisement
यदि संभव हो तो गुरु पुर्णिमा के दिन गुरु को पीले वस्त्र भेंट करें। पीले रंग की धोती, अंगवस्त्र या शॉल भेंट कर गुरु के प्रति सम्मान प्रकट करें।
Image: freepikहल्दी को शुद्धता और ऊर्जा का प्रतीक है। हल्दी का दान शुभ फल देता है। गुरु पुर्णिमा पर हल्दी का दान भी बेहत शुभ माना गया है।
Image: FreepikAdvertisement
पीली मिठाइयां- जैसे बेसन के लड्डू या बूंदी, श्रद्धा से गुरु को अर्पित करने पर मनोकामनाओं पूर्ण होती है, और करियर में भी सफलता हासिल होती है।
Image: Freepikकेसर या केसरयुक्त दूध- यह दिव्यता और समृद्धि का प्रतीक है, और गुरु को प्रसन्न करता है। गुरु पूर्णिमा पर आप अपने गुरु को ये सारी चींजें भेंट स्वरूप दे सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 28 June 2025 at 14:18 IST