अपडेटेड 24 July 2025 at 19:12 IST

Numerology: इस मूलांक की लड़कियां अपनी चंचलता से जीत लेती हैं सबका दिल, लेकिन सच्चे प्यार के लिए तड़पती हैं

अंक ज्योतिष के अनुसार हर इंसान का मूलांक उसकी जन्मतिथि के जरिए तय होता है, और उसी के आधार पर उसके स्वभाव, आदतें और जीवन के कई रहस्य सामने आते हैं। आज हम बात कर रहे हैं उस मूलांक की लड़कियों की, जो अपनी चंचलता, हंसी-मजाक और खुशमिजाजी से सबका दिल जीत लेती हैं, लेकिन जब बात आती है सच्चे प्यार की, तो अक्सर उन्हें तड़प और इंतजार का सामना करना पड़ता है।

Follow :  
×

Share


1/9

कौन सा है ये मूलांक?

यह गुण मूलांक 5 की लड़कियों में सबसे ज्यादा देखने को मिलता है। 

Image: Shutterstock
2/9

कौन होती हैं मूलांक 5 की लड़कियां?

जिन जातकों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 5 होता है। इस मूलांक का संबंध बुध ग्रह से होता है, जो बुद्धि, वाणी और चालाकी का कारक है।

Image: Meta AI
Advertisement
3/9

कैसा होता है स्वभाव?

चुलबुला स्वभाव

यह लड़कियां बहुत एक्टिव, मजाकिया और चंचल होती हैं। किसी भी माहौल को अपनी बातों और मुस्कान से खुशनुमा बना देती हैं। इन्हें देखकर किसी का भी मूड अच्छा हो सकता है।

Image: Meta AI
4/9

बातों की मास्टर

इनकी बोलने की कला कमाल की होती है। ये हर किसी से जल्दी घुल-मिल जाती हैं और अपनी बातों से लोगों का दिल जीत लेती हैं।

Image: Meta AI
Advertisement
5/9

नई चीजें सीखने की दीवानी

इन लड़कियों को नई-नई चीजें सीखना, घूमना-फिरना और एक्सप्लोर करना बहुत पसंद होता है। इनका दिमाग बहुत तेज होता है और ये बहुत जल्दी चीजें समझ जाती हैं।

Image: freepik
6/9

क्यों होती हैं प्यार में अकेली?

इमोशनली जल्दी अटैच हो जाती हैं

जैसे ही कोई उन्हें थोड़ा प्यार और ध्यान देता है, ये उससे जुड़ जाती हैं। लेकिन सामने वाला उतना सीरियस ना हो तो इन्हें गहरी चोट लगती है।

Image: Meta AI
Advertisement
7/9

लोग समझ नहीं पाते इनका दिल

बाहर से मस्तमौला दिखने वाली ये लड़कियां अंदर से बेहद भावुक होती हैं। लेकिन उनकी चंचलता देखकर लोग उन्हें सीरियस नहीं लेते और उनका दिल टूट जाता है।

Image: Meta AI
8/9

सच्चे रिश्ते के लिए तरसती हैं

ये लड़कियां किसी के साथ टाइमपास नहीं चाहतीं हैं, बल्कि ये कोई उन्हें समझे, उन्हें अपनाए और उनके साथ दिल से जुड़े। जब ऐसा नहीं होता, तो ये अंदर ही अंदर तड़पती रहती हैं।

Image: Freepik
Advertisement
9/9

क्या करें मूलांक 5 की लड़कियां?

अपनी भावनाओं को थोड़ा कंट्रोल में रखें, किसी पर जल्दी भरोसा न करें। जो इंसान आपको असली प्यार दे, उसी को अपने दिल में जगह दें। 

Image: Meta AI

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 24 July 2025 at 19:12 IST