अपडेटेड 23 October 2025 at 17:42 IST

Friday Tulsi Ke Upay: शुक्रवार के दिन तुलसी में जरूर डालें ये एक चीज, घर में कभी नही होगी पैसों की कमी

Friday Tulsi Ke Upay: हिंदू धर्म में तुलसी को बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है। अब ऐसे में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन तुलसी की पूजा करने से धन-धान्य की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस फोटो गैलेरी में विस्तार से जानते हैं।

Follow :  
×

Share


1/7

शुक्रवार के दिन तुलसी में सिंदूर का पानी चढ़ाएं

शुक्रवार का दिन लक्ष्मी माता को समर्पित होता है। अगर इस दिन तुलसी के पौधे में सिंदूर का पानी चढ़ाया जाए तो घर में धन, समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है।

Image: freepik
2/7

तुलसी का धार्मिक महत्व

तुलसी को हिंदू धर्म में देवी स्वरूप माना गया है। कहते हैं जहाँ तुलसी होती है, वहां नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती। यह घर के वातावरण को पवित्र बनाती है।

Image: Freepik
Advertisement
3/7

सिंदूर है शुभता और सौभाग्य का प्रतीक

सिंदूर शुभता, सौभाग्य और देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। जब इसे तुलसी पर चढ़ाया जाता है, तो यह धन और समृद्धि की शक्तियों को आकर्षित करता है।

Image: Freepik
4/7

सिंदूर का पानी कैसे तैयार करें

एक तांबे या मिट्टी के बर्तन में साफ पानी लें और उसमें थोड़ी सी सिंदूर की चुटकी मिलाएं। यह ‘सिंदूर जल’ बन जाएगा, जिसे तुलसी को अर्पित करना है।

Image: Freepik
Advertisement
5/7

तुलसी पूजा का सही समय

शुक्रवार सुबह स्नान के बाद, साफ कपड़े पहनकर तुलसी के पौधे के पास जाएं। दीपक जलाएं, फिर सिंदूर जल को तुलसी पर चढ़ाएं और लक्ष्मी माता से प्रार्थना करें।

Image: Freepik
6/7

तुलसी पूजा के दौरान मंत्र जाप

सिंदूर जल अर्पित करते समय यह मंत्र बोलें

  • ऊं तुलस्यै नमः। ऊं महालक्ष्म्यै नमः।
Image: freepik
Advertisement
7/7

धन और समृद्धि का लाभ

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि इस उपाय से घर में पैसों की कमी नहीं रहती। लक्ष्मी माता की कृपा बनी रहती है और आर्थिक बाधाएं दूर होती हैं।

Image: Freepik

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 23 October 2025 at 17:42 IST