अपडेटेड 21 May 2025 at 14:55 IST

Puja Niyam: घर में लक्ष्मी की कृपा चाहिए? शाम की पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां

Evening Puja Niyam: वास्तु शास्त्र में धार्मिक कार्यों से जुड़े कई नियम बताए गए हैं, जिनमें शाम की पूजा को लेकर भी कुछ नियम हैं। ऐसे में अगर आप शाम की पूजा करने जा रहे हैं तो आपको वास्तु के खास नियमों की जानकारी जरूर होनी चाहिए।

Follow :  
×

Share


1/6

शाम को भगवान की पूजा करते समय कुछ नियमों की अनदेखी करने से घर में आई मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं। इसलिए शाम की पूजा के इन नियमों को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। 
 

Image: Shutterstock
2/6

शास्त्रों के अनुसार सूर्यास्त के बाद देवी-देवता सोने चले जाते हैं, इसलिए आपको शाम की पूजा के समय भूलकर भी शंख या घंटी नहीं बजानी चाहिए। इससे उनकी निद्रा में खलल पड़ता है। 
 

Image: freepik
Advertisement
3/6

शास्त्रों के अनुसार, शाम के समय पूजा के लिए फूल तोड़ना अशुभ होता है इसलिए शाम की पूजा के समय देवी-देवताओं को फूल अर्पित नहीं करने चाहिए। 
 

Image: Freepik
4/6

शाम की पूजा के समय देवी-देवताओं को हमेशा घर का बना भोजन भोग के रूप में अर्पित करना चाहिए। इससे घर में खुशहाली बनी रहती है। 
 

Image: Pexels
Advertisement
5/6

शाम की पूजा में कभी भी तुलसी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। दरअसल, सूर्यास्त के बाद तुलसी की पत्तियां तोड़ना अशुभ माना जाता है।
 

Image: Shutterstock
6/6

अगर आप शाम को सूर्यास्त के बाद सूर्यदेव की पूजा करते हैं तो आपको ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से धन की हानि होती है। 
 

Image: freepik

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 21 May 2025 at 14:55 IST