अपडेटेड 4 August 2025 at 08:06 IST

Ekadashi : आज या कल, एकादशी कब की है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

Ekadashi Tithi Kab Hai : मान्यता है कि पुत्रदा एकादशी का व्रत श्रद्धा और नियमपूर्वक करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी खुश होते हैं, जिससे दंपतियों को संतान सुख मिलता है।

Follow :  
×

Share


1/7

हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन माह के शुक्ल पक्ष को पड़ने वाली एकादशी तिथि को पुत्रदा एकादशी कहा जाता है। पुत्रदा एकादशी का व्रत संतान सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए किया जाता है। 
 

Image: AI/Freepik
2/7

इस बार भक्तों में असमंजस है कि एकादशी आज है या कल? आइए जानते हैं सावन पुत्रदा एकादशी 2025 की सही तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व।
 

Image: AI
Advertisement
3/7

हिंदू पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि 4 अगस्त, 2025 को सुबह 11:41 बजे शुरू होगी और 5 अगस्त 2025 को दोपहर 1:12 बजे समाप्त होगी। 

Image: AI
4/7

उदया तिथि के आधार पर, पुत्रदा एकादशी का व्रत 5 अगस्त 2025, मंगलवार को रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा विशेष रूप से की जाती है।
 

Image: Shutterstock
Advertisement
5/7

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:20 बजे से 05:02 बजे तक रहेगा, अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:00 बजे से 12:54 बजे तक और रवि योग सुबह 05:45 बजे से 11:23 बजे तक रहेगा।

Image: Shutterstock
6/7

पूजन मुहूर्त शाम 07:09 बजे से 07:30 बजे तक और उपवास खोलने का समय 6 अगस्त को सुबह 05:45 बजे से 08:26 बजे तक है। 

Image: Shutterstock
Advertisement
7/7

मान्यता है कि पुत्रदा एकादशी का व्रत रखने और भगवान विष्णु जी की पूजा करने से नि:संतान जोड़ों को संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है।

Image: unsplash

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 4 August 2025 at 08:06 IST