अपडेटेड 16 May 2025 at 08:38 IST
Sankashti Chaturthi 2025: संकष्टी चतुर्थी पर करें ये 5 उपाय, धन से भर जाएगी तिजोरी!
अगर आप आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं तो आपको संकष्टी चतुर्थी के दिन ये खास उपाय जरूर करने चाहिए।
ज्येष्ठ माह में संकष्टी चतुर्थी का व्रत आज यानी शुक्रवार, 16 मई को रखा जा रहा है। इस दिन विशेष रूप से भगवान गणेश जी का व्रत कर उनकी पूजा की जाती है।
वहीं, अगर आप किसी तरह के आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं तो आपको संकष्टी चतुर्थी के दिन कुछ खास उपाय जरूर करने चाहिए। इससे आपको धन की कमी नहीं होगी।
Advertisement
गणेश जी को दूर्वा अत्यंत प्रिय होती है। इसलिए संकष्टी चतुर्थी के दिन 21 दूर्वा की गठरी बनाकर गणेश जी को अर्पित करें। इससे जीवन के आर्थिक संकट दूर होंगे और व्यापार में वृद्धि होगी।
संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को घर में घी के मोदक बनाकर इनका भोग लगाएं और इससे तिजोरी में धन वृद्धि होती है।
Advertisement
संकष्टी चतुर्थी के दिन “ॐ गण गणपतये नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें। यह मंत्र विघ्नों को दूर करता है और इसके जप से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
संकष्टी चतुर्थी की रात लाल कपड़े में चांदी या तांबे का सिक्का लपेटकर गणेश जी के सामने रखें। पूजा के बाद इसे अपनी तिजोरी या धन एकत्रित करने वाली जगह पर रख दें। इससे आर्थिक स्थिरता आती है।
Advertisement
संकष्टी चतुर्थी पर चंद्र दर्शन के बाद दूध और जल से चंद्रमा को अर्घ्य देना बहुत शुभ माना जाता है। इससे आर्थिक रूप से सफलता प्राप्त होती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 16 May 2025 at 08:38 IST