Diwali 2025 Vastu: दिवाली पर घर में कितने दीये जलाना जरूरी? लक्ष्मी मां के स्वागत के लिए यहां रखें अखंड दीपक, पूरे साल बना रहेगा आशीर्वाद
Significance Of Diya: दिवाली रोशनी का त्योहार है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है ताकि घर में सुख-समृद्धि और धन की बरकत बनी रहे। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, दीप जलाने का भी खास महत्व होता है। कहा जाता है कि अगर दीये सही जगह और सही संख्या में जलाए जाएं, तो घर में मां लक्ष्मी का वास पूरे साल बना रहता है। आइए जानते हैं दिवाली पर कितने दीये जलाना शुभ होता है और अखंड दीपक कहां रखना चाहिए।
दिवाली पर कितने दीये जलाना चाहिए?
वास्तु शास्त्र के अनुसार दिवाली की रात कम से कम 11 दीये जलाने चाहिए। अगर आप ज्यादा जलाना चाहें तो 21, 51 या 108 दीये भी जला सकते हैं।
Image: Pinterestहर दीया एक दिशा और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। उत्तर दिशा में जला दीपक धन की वृद्धि लाता है। पूर्व दिशा का दीपक सफलता और सकारात्मकता देता है।
Advertisement
दक्षिण दिशा में दीप जलाने से बुरी शक्तियां दूर रहती हैं। पश्चिम दिशा का दीप घर में शांति और संतुलन बनाए रखता है।
Image: Pinterestअखंड दीपक कहां रखें?
दिवाली की रात अखंड दीपक यानी जो पूरी रात जलता रहे, बहुत शुभ माना जाता है। इसे मां लक्ष्मी और गणेश जी के मंदिर के पास या पूजा स्थल पर रखना चाहिए।
Advertisement
दीपक में घी का प्रयोग सबसे शुभ माना गया है। दीपक को दक्षिण-पूर्व दिशा (अग्नि कोण) में रखना वास्तु के अनुसार बहुत फलदायक होता है।
ध्यान रखें कि दीपक की लौ पश्चिम दिशा की ओर न हो, इसे पूर्व या उत्तर दिशा की ओर रखना शुभ होता है।
Image: PinterestAdvertisement
कौन सा दीप जलाना सबसे शुभ?
- घी का दीपक सुख, शांति और समृद्धि लाता है।
- सरसों के तेल का दीपक नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर से रक्षा करता है।
- तिल के तेल का दीपक पूर्वजों की कृपा पाने के लिए जलाया जाता है।
दिवाली पर ये जगहें भी रोशनी से जगमगाएं
मुख्य दरवाजे पर दो दीये जलाएं। इससे मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं। रसोई घर में एक दीप जलाएं।
Image: Meta AIAdvertisement
तुलसी के पौधे के पास एक दीया रखें। घर की नकारात्मकता दूर होती है। घर में अन्न व धन की वृद्धि होती है।
Advertisement
बाथरूम और टॉयलेट के पास भी छोटा दीप रखें। इससे वास्तु दोष कम होते हैं।
Image: canvaदिवाली की रात जब पूरा घर दीयों से जगमगाता है, तो सिर्फ अंधेरा ही नहीं मिटता बल्कि मन की उदासी भी खत्म होती है।
Image: CanvaAdvertisement
इस बार दिवाली 2025 पर अगर आप वास्तु के इन छोटे-छोटे नियमों का पालन करेंगे, तो मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पूरे साल आपके घर पर बना रहेगा।
Image: CanvaDisclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 18 October 2025 at 23:38 IST