Dhanteras 2025: धनतेरस पर कल कितने बजे से शुरू करें खरीदारी? ये पांच चीजें जरूर खरीदकर लाएं घर, खुश हो जाएंगी मां लक्ष्मी
Dhanteras 2025: हर साल कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी के दिन धनतेरस के त्योहार को मनाया जाता है। ऐसी मान्यता होती है कि इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान धनवंतरी देव अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। साल 2025 की धनतेरस 18 अक्टूबर यानी कल मनाई जाएगी। इस शुभ दिन भगवान धनवंतरी,माता लक्ष्मी और कुबेर महाराज की पूजा विशेष रूप से होती है। आइए जानते हैं कि इस दिन कितने बजे से मुहूर्त शुरू होगा, क्या खरीदें और क्या न खरीदें?
धनतेरस पर पूजा का समय बेहद शुभ माना जा रहा है। इस दिन का शुभ मुहूर्त शाम 7:11 बजे से रात 9:22 बजे तक रहेगा। इस दौरान भगवान धन्वंतरि और कुबेर महाराज की आराधना की जाती है।
Image: Freepikधनतेरस की शाम उत्तर दिशा में कुबेर महाराज और भगवान धन्वंतरि की स्थापना करें। गंगाजल से शुद्धिकरण के बाद एक मुखी घी का दीपक जलाएं।
Image: FreepikAdvertisement
पूजा करते समय भगवान कुबेर को सफेद मिठाई और धनवंतरी को पीली मिठाई अर्पित करें। इसके बाद ‘ॐ ह्रीं कुबेराय नमः’ का जाप करें और धनवंतरी स्तोत्र का पाठ करें। अंत में भोग को प्रसाद रूप में ग्रहण करें।
धातु खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। 2025 की धनतेरस की सुबह 7:49 से 09:15 बजे और दोपहर 01:32 से 04:23 बजे शुभ काल माने जा रहे हैं। शुभ मुहूर्त के समय सोना, चांदी या बर्तन खरीदना बहुत शुभ माना गया है।
Image: Meta AIAdvertisement
इस दिन सोना, चांदी, पीतल, कांसा। गणेश-लक्ष्मी की अलग-अलग मूर्तियां। कुबेर यंत्र, झाड़ू, घी के दीये, साबुत धनिया खरीदना चाहिए। लोहा, स्टील, चमड़े से बनी हुई चीजों को खरीदने से परहेज करना चाहिए।
धनतेरस के दिन अगर आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इन 5 चीजों को जरूर खरीदें।
- सोने या चांदी के सिक्के
- गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां
- झाड़ू
- कुबेर यंत्र या धातु का बर्तन
- मिट्टी के दीये और साबुत धनिया
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 17 October 2025 at 16:52 IST