Chhath Puja 2025: भारत से यूके तक छठ की धूम, तस्वीरों में देखिए इंग्लैंड में महिलाएं कैसे मना रही हैं लोक आस्था का महापर्व

Chhath Puja 2025: छठ महापर्व की धूम विदेशों तक पहुंच चुकी है। इंग्लैंड में रहने वाले भारतीय वहां पूरे हर्षोल्लास के साथ इस पर्व को मनाते हैं। इसकी कुछ खास तस्वीरें भी सामने आई हैं।

Follow :  
×

Share


1/9

25 अक्टूबर से नहाए खाए के साथ छठ का महापर्व शुरू हो चुका है, जिसकी चारों ओर रौनक देखने को मिल रही है। बाजारों से लेकर घाट सज चुके हैं। घर-घर में व्रतियों और श्रद्धालुओं की तैयारियां जोरों पर हैं। 
 

Image: AP
2/9

भारत ही नहीं विदेशों में भी छठ महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा। इंग्लैंड में प्रवासी भारतीय छठ पूजा मना रहे हैं। वहां से इसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। 
 

Image: ANI
Advertisement
3/9

यूके में छठ महापर्व की शुरुआत पारंपरिक नहाय खाय के साथ हुई। इस मौके पर यहां भी व्रतियों ने सुबह-सुबह स्नान कर शुद्धता का पालन करते हुए सात्विक भोजन लौकी-भात का सेवन किया। 
 

Image: Republic
4/9

यहां इस वर्ष का छठ के कार्यक्रमों का आयोजन बिहारीज बियॉन्ड बाउंड्रीज (Biharis Beyond Boundaries- BBB) द्वारा किया जा रहा है, जो यूके में पंजीकृत एक कम्युनिटी इंटरेस्ट कंपनी (CIC) है। 

Image: Social
Advertisement
5/9

26 से 28 अक्टूबर तक इंंग्लैंड के बर्मिंघम के श्री वेंकटेश्वर (बालाजी) मंदिर में मुख्य छठ पूजा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य भी शामिल हैं। 

Image: Unsplash
6/9

शालिनी सिन्हा पिछले 10 सालों से यहां व्रत कर रही हैं। उन्होंने कहा, "छठ की पवित्रता और अनुशासन आत्मिक शांति देते हैं। UK में इसे अपने समुदाय के साथ मनाना ऐसा लगता है जैसे हम अपने घर पर ही हैं।”
 

Image: Republic
Advertisement
7/9

वहीं, डॉक्टर अंजना सिन्हा जो 17 साल से छठ पूजा मना रही है। उन्होंने कहा कि नहाय खाय के दिन का सामूहिक माहौल बहुत सकारात्मक ऊर्जा देता है। 
 

Image: Freepik
8/9

डॉक्टर अंजना ने यह भी कहा कि परिवारों को एक साथ तैयारी करते, सोहर और कच्चा गीत गाते देखना, बिलकुल बिहार जैसा अनुभव कराता है।
 

Image: ANI
Advertisement
9/9

BBB के सह-संस्थापक ऋषिकांत ने कहा, “नहाय खाय केवल छठ की शुरुआत नहीं है, यह आस्था और कृतज्ञता का प्रतीक है। देश से दूर रहकर भी लोगों का इस परंपरा को उसी श्रद्धा से निभाना सचमुच भावुक कर देने वाला है।”

Image: ANI

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 26 October 2025 at 12:36 IST