अपडेटेड 22 May 2025 at 08:35 IST
Apara Ekadashi 2025: अपरा एकादशी पर जरूर करें तुलसी के ये आसान उपाय, खूब बरसेगा धन!
Apara Ekadashi 2025 Upay: अपरा एकादशी भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आपको तुलसी के पौधे के कुछ खास और आसान उपाय जरूर करने चाहिए।
Apara Ekadashi 2025 Upay: ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को अपरा कहा जाता है। इस साल अपरा एकादशी (Apara Ekadashi 2025 Date) 23 मई के दिन मनाई जा रही है।
अपरा एकादशी के दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। ऐसे में आप इस दिन कुछ खास उपाय भी कर सकते हैं। जिससे आपके जीवन में हमेशा खुशहाली और ऐश्वर्य बना रहेगा।
Advertisement
आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए आपको अपरा एकादशी के दिन सुबह और शाम दोनों समय तुलसी के पौधे की विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए। इससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और कारोबार में बढ़ोतरी होती है।
अपरा एकादशी के मौके पर सुबह और शाम के समय तुलसी के पास देसी घी का दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से जीवन में सुख-शांति की बनी रहती है और गृहस्थ जीवन में खुशहाली आती है।
Advertisement
इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को भोग लगाते समय उन्हें तलसी के पत्ते जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से देवी और देवता खुश होकर अपना आशीर्वाद देते हैं।
अपरा एकादशी के दिन तुलसी जी के इस मंत्र 'महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते'का जप जरूर करें। इससे आपके सारे बिगड़े काम बन जाएंगे।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 22 May 2025 at 08:35 IST