अपडेटेड 18 June 2025 at 13:18 IST

Yogini Ekadashi 2025: 20 या 21 जून... कब है योगिनी एकादशी? धन प्राप्ति के लिए करें ये एक काम

एकादशी का दिन बहुत शुभ माना जाता है, इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है। योगिनी एकादशी आने वाली है, मगर इसकी तारीख को लेकर भ्रम बना हुआ है। जानते हैं पंचाग के अनुसार 20 या 21 जून कब है योगिनी एकादशी और इस दिन कौन सा काम करने से होगी धन बर्षा।

Follow :  
×

Share


1/8
वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह में योगिनी एकादशी मनाई जाती है। यह व्रत हर वर्ष निर्जला एकादशी के बाद और देवशयनी एकादशी से पहले पड़ता है। इस वर्ष सही तिथि को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। Image: Shutterstock
2/8

वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 21 जून को सुबह 07 बजकर 18 मिनट पर शुरू होगी। 
 

Image: Shutterstock
Advertisement
3/8

वहीं, इस तिथि का समापन 22 जून को सुबह 04 बजकर 27 मिनट पर होगा। ऐसे में 21 जून को योगिनी एकादशी व्रत किया जाएगा।

Image: Freepik
4/8

एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि पर करना चाहिए ऐसे में  व्रत का पारण 22 जून, रविवार को दोपहर 1:28 बजे से 4:03 बजे तक कर सकते हैं। 

Image: X
Advertisement
5/8

धार्मिक मान्यता है कि योगिनी एकादशी का व्रत पापों का नाश करता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन दान करने से व्यक्ति को विशेष लाभ होता है। इस दिन गरीबों को चावल, गेंहू, दाल आदि दान करना चाहिए।

Image: unsplash
6/8

योगिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और मंदिर या गरीब लोगों में अन्न, धन और कपड़े आदि चीजों का दान करें से धन की प्राप्ती होती है।
 

Image: instagram
Advertisement
7/8

योगनी एकादशी के दिन पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलता है और घर की दरिद्रता दूर होती है। 
 

Image: Freepik
8/8

योगिनी एकादशी व्रत से 88,000 ब्राह्मणों को भोजन कराने के बराबर पुण्य प्राप्त होता है। इस व्रत को रखने से न सिर्फ पापों से मुक्ति मिलती है, बल्कि जीवन में सुख-समृद्धि भी आती है। 
 

Image: Freepik

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 18 June 2025 at 13:18 IST