अपडेटेड 3 April 2024 at 20:44 IST
Lok Sabha Election 2024: रोड शो के बाद राहुल गांधी ने भरा नामांकन, वायनाड की जनता से किया ये वादा
Rahul Gandhi Files Nomination: कांग्रेस सांसद आज वायनाड में रहे। यहां उन्होंने बहन प्रियंका गांधी संग पहले रोड शो किया और फिर वायनाड से अपना नामांकन दाखिल किया।
1/9
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ प्रियंका गांधी, AICC महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं मौजूद रहे।
Image: PTI
2/9
राहुल गांधी ने वायनाड जिलाधिकारी को अपना नामांकन पत्र सौंपा। वायनाड जिलाधिकारी निर्वाचन अधिकारी भी हैं। Image: PTI
Advertisement
3/9
नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद राहुल ने संविधान को बनाए रखने की शपथ पढ़ी। इसके बाद कागजात जमा करने की प्रक्रिया खत्म हुई। Image: PTI
4/9
राहुल सुबह हेलीकॉप्टर से वायनाड पहुंच थे। इसके बाद उन्होंने कलपेट्टा से सिविल स्टेशन तक रोड शो भी किया। वह अपना नामांकन दाखिल कराने के लिए जिलाधिकारी के कार्यालय गए।
Image: PTI
Advertisement
5/9
उन्होंने रोड शो में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह इस जिले में कई लोगों की जान लेने वाली मानव-पशु संघर्ष की घटनाओं समेत वायनाड वासियों के सभी मुद्दों पर उनके साथ हमेशा खड़े हैं। Image: PTI
6/9
वायनाड से मौजूदा सांसद राहुल ने कहा कि वह इस पहाड़ी निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के मुद्दों पर देश और दुनिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए हमेशा तैयार हैं।
Image: PTI
Advertisement
7/9
राहुल वायनाड लोकसभा क्षेत्र से BJP की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के. सुरेंद्रन और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की नेता एनी राजा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।
Image: PTI
8/9
2019 में इसी सीट से उन्होंने चार लाख से अधिक मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की थी। Image: PTI
Advertisement
9/9
राहुल को कुल 10,92,197 मतों में से 7,06,367 मत हासिल कर विजयी रहे थे, जबकि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पी पी सुनीर को केवल 2,74,597 वोट मिले थे। केरल में इस साल मतदान 26 अप्रैल को है। Image: PTI
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 3 April 2024 at 20:42 IST