अपडेटेड 18 November 2025 at 07:59 IST

7 बेटी और 2 बेटे, लालू प्रसाद यादव के परिवार की पूरी लिस्ट, जानें कौन क्या करता है

लालू यादव और राबड़ी यादव के बारे में लगभग हर कोई जानता है। दोनों ही बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इस समय लालू के बेटे पूर्ण रूप से राजनीति में सक्रिय हैं। लालू के 9 बच्चे हैं, जिनमें से 7 बेटियां और 2 बेटे हैं। आइए सभी के बारे में जानते हैं।

Follow :  
×

Share


1/9

मीसा भारती

लालू-राबड़ी की सबसे बड़ी बेटी हैं मीसा भारती। मीसा राजनीति में सक्रिय हैं और वो मौजूदा समय में पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से RJD की सांसद हैं।

Image: Instagram
2/9

रोहिणी आचार्य

रोहिणी लालू-राबड़ी की दूसरी बेटी हैं। उन्होंने अब परिवार छोड़ने का ऐलान किया है।

Image: ANI
Advertisement
3/9

चंदा यादव

चंदा यादव लालू की तीसरी बेटी हैं। इनकी शादी एक पायलट से हुई है। चंदा यादव राजनीति की दुनिया से दूर अपने पति के साथ रहती हैं।

Image: social
4/9

रागिनी यादव

लालू-राबड़ी यादव की चौथी बेटी रागिनी यादव हैं। इनकी शादी समाजवादी पार्टी के नेता राहुल यादव से हुई है। हालांकि, रागिनी नहीं, बल्कि उनके पति राजनीति में सक्रिय हैं।

Image: Social
Advertisement
5/9

हेमा यादव

रागिनी के बाद हेमा लालू यादव की पांचवें नंबर की बेटी हैं। हेमा की शादी दिल्ली में हुई है। हेमा के पति राजनीति में सक्रिय हैं, लेकिन खुद हेमा सियासत से हमेशा दूर रहती हैं।

Image: Social
6/9

अनुष्का यादव

लालू-राबड़ी की छठी बेटी अनुष्का हैं, इन्हें कई लोग धन्नू के नाम से भी जानते हैं। इनकी शादी हरियाणा में हुई है। इनके पति राजनीति में हैं, लेकिन खुद अनुष्का राजनीति से दूर ही रहती हैं।

Image: Social
Advertisement
7/9

राजलक्ष्मी यादव

लालू-राबड़ी की सबसे छोटी बेटी राजलक्ष्मी यादव हैं। इनकी शादी मुलायम सिंह यादव के पोते से हुई है। इनके पति राजनीति में हैं, लेकिन खुद राजलक्ष्मी राजनीति में दूर ही रहती हैं।

Image: Social
8/9

तेज प्रताप यादव

लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप आठवीं संतान हैं और राजनीति में पूर्ण रूप से सक्रिय हैं। वो फिलहाल अपने परिवार से अलग रहते हैं।

Image: ANI
Advertisement
9/9

लालू-राबड़ी के सबसे छोटे बेटे तेजस्वी यादव हैं, जो बिहार की राजनीति में लालू परिवार में सबसे अधिक सक्रिय रहते हैं। आजकल राजद पार्टी की कमान इन्हीं के हाथों में है।

Image: Social Media

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 18 November 2025 at 00:09 IST