अपडेटेड 14 November 2025 at 17:51 IST

Bihar Election 2025 Result: उड़ाए गुलाल, बंटे लड्डू, महिलाओं की मंडली ने जमकर लगाए ठुमके... NDA की जीत पर पटना में जश्न, Photos

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का रिजल्ट सामने आ गया है। चुनावों में महागठबंधन काफी पीछे है जबकि NDA को प्रचंड जीत मिली है। ऐसे में बीजेपी और जेडीयू समर्थकों ने जीत का जोरदार जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

Follow :  
×

Share


1/7

आज बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे का दिन है जिसमें NDA को शानदार जीत मिलती दिख रही है। कार्यकर्ताओं ने सेलिब्रेशन शुरू कर दिया है जिसकी तस्वीरें सामने आ रही हैं।

Image: ANI
2/7

नीतीश कुमार के समर्थकों द्वारा पटना स्थित जेडीयू कार्यालय के बाहर जश्न मनाने का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Image: ANI
Advertisement
3/7

जेडीयू नेता छोटू सिंह ने पटना में बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बढ़त का जश्न मनाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पोस्टर को मिठाई भी खिलाई।

Image: ANI
4/7

छोटू सिंह ने कहा कि "हम नीतीश कुमार को बधाई देते हैं। बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को विजयी बना दिया है। हम यहीं पर होली, दिवाली मनाएंगे।"

Image: ANI
Advertisement
5/7

एनडीए की बड़ी जीत के बाद जेडीयू के सदस्यों ने पटना में जश्न मनाया और मिठाइयां भी बांटीं। वही जीत का जश्न मनाते हुए समर्थकों ने पटना में पटाखे भी फोड़े।

Image: ANI
6/7

पटना में महिलाओं की मंडली ने गुलाल उड़ाते हुए खूब जश्न मनाया। उन्होंने गाने बजाकर डांस करते हुए जीत की खुशी जताई।

Image: ANI
Advertisement
7/7

पटना के अलावा बंगाल में भी बिहार चुनावों में एनडीए की बढ़त का जश्न मनाते हुए भाजपा समर्थक नाच-गा रहे हैं।

Image: ANI

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 14 November 2025 at 17:50 IST