अपडेटेड 26 October 2025 at 13:48 IST

क्यों खास है ओडिशा की अनमोल धरोहर Koraput Coffee? Mann Ki Baat में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने की तारीफ

ओडिशा के कोरापुट जिले की हरी-भरी पहाड़ियां, जहां पूर्वी घाट की लहरदार चोटियां आकाश को छूती नजर आती हैं। वहां कोरापुट कॉफी उगती है जो न केवल स्वाद का चमत्कार है, बल्कि एक सांस्कृतिक क्रांति का प्रतीक भी।

Follow :  
×

Share


1/9
ओडिशा के कोरापुट जिले की अनोखी उपज कोरापुट कॉफी ने पीएम नरेंद्र मोदी का भी ध्यान आकर्षित कर लिया है। पीएम मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में कोरापुट कॉफी की खूब तारीफ की। Image: Instagram/koraput_coffee
2/9

PM ने कहा कि मुझे कॉफी के गजब स्वाद और खेती से हो रहे फायदे के बारे में बताया गया है।

Image: Instagram/koraput_coffee
Advertisement
3/9

कोरापुट कॉफी ओडिशा की प्राकृतिक सुंदरता और आदिवासी समुदायों की मेहनत का प्रतीक है। यह कॉफी कोरापुट जिले के ऊंचे पहाड़ियों में उगाई जाती है, जो प्राकृतिक सुंदरता और आदिवासी संस्कृति से जुड़ी हुई है।

Image: Instagram/koraput_coffee
4/9
यह 100% अरेबिका कॉफी है, जो उच्च गुणवत्ता वाली और स्वादिष्ट होती है। आप एक कप कॉफी में फलदार स्वाद, मसालेदार सुगंध और चॉकलेट जैसी मिठास का अनुभव करना चाहते हैं, तो कोरापुट कॉफी सही विकल्प है। Image: Instagram/koraput_coffee
Advertisement
5/9
पहाड़ियों में 900-1500 मीटर की ऊंचाई पर स्थानीय ट्राइबल समुदाय जैसे भुइयां और परजा द्वारा उगाई जाती है, जो सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण है। Image: Instagram/koraput_coffee
6/9
ओडिशा का कोरापुट जिला आदिवासी समुदायों का गढ़ है। यहां की कॉफी की कहानी 1960 के दशक से शुरू होती है, जब कॉफी बोर्ड ने इस क्षेत्र में अरेबिका वैरायटी की खेती को बढ़ावा दिया। Image: Instagram/koraput_coffee
Advertisement
7/9
इस कॉफी की खेती पूरी तरह से जैविक तरीके से की जाती है। किसान रासायनिक उर्वरकों या कीटनाशकों का उपयोग नहीं करते, बल्कि प्राकृतिक खाद और पारंपरिक विधियों पर निर्भर रहते हैं। Image: Instagram/koraput_coffee
8/9
लाल पके चेरी को हाथ से तोड़ा जाता है, फिर धूप में सुखाया जाता है, भुना जाता है और पैक किया जाता है। Image: Instagram/koraput_coffee
Advertisement
9/9
कोरापुट कॉफी न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि यह स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही है। आदिवासी परिवारों को इससे अच्छी आय हो रही है। Image: Instagram/koraput_coffee

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 26 October 2025 at 13:48 IST