अपडेटेड 25 November 2025 at 12:27 IST

Ram Mandir Dhwajarohan: ध्वजारोहण से पहले पीएम मोदी ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना- Photos

राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला की पूजा और आरती की। इससे पहले पीएम मोदी ने राम दरबार के भी दर्शन किए और भव्य रोड शो में भी शामिल हुए।

Follow :  
×

Share


1/7

ध्वजारोहण से पहले पीएम मोदी और संघ प्रमुख मोहन भागवत प्रमु राम की पूजा-अर्चना के लिए राम मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे। 

Image: ANI
2/7
ध्वजारोहण के लिए अयोध्या पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने कई मंदिरों में पूजा-अर्चना की। Image: ANI
Advertisement
3/7
पीएम मोदी सप्तमंदिर भी पहुंचे जहां उन्होने महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वाल्मीकि, देवी अहिल्या, निषादराज गुहा और माता शबरी के दर्शन किए। Image: ANI
4/7
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में ऐतिहासिक ध्वजारोहण से पहले शेषावतार और फिर राम मंदिर में पूजा-अर्चना की। Image: ANI
Advertisement
5/7

 पीएम मोदी और RSS प्रमुख मोहन भागवत ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री राम दरबार गर्भ गृह में दर्शन और पूजा की।

Image: ANI
6/7

ऐतिहासिक ध्वजारोहण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और RSS प्रमुख मोहन भागवत ने रामलला की आरती की।

Image: ANI
Advertisement
7/7
राम नगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण पूरा हो चुका है और अब मंदिर के शिखर पर केसरिया रंग के पवित्र धर्मध्वज की स्थापना की गई। Image: ANI

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 25 November 2025 at 12:27 IST