PM मोदी का धनुषकोडी अरिचल मुनई दौरा; राम में ध्यान और रामसेतु स्थल पर प्राणायम... देखें खास तस्वीरें
PM Modi Dhanushkodi Visit: अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा तक की अपनी आध्यात्मिक यात्रा के अंतिम चरण में पीएम नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु का दौरा किया है।
1/7
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु के धनुषकोडी में राम सेतु के उद्गम स्थल अरिचल मुनाई का दौरा किया। Image: ANI
2/7
पीएम मोदी ने अरिचल मुनाई प्वाइंट पर पुष्प अर्पित किए। अरिचल मुनई को रामसेतु का उद्गम स्थल माना जाता है। Image: ANI
Advertisement
3/7
पीएम मोदी ने रात्रि प्रवास रामेश्वरम में किया था और इसके बाद वह अरिचल मुनाई गए। मोदी राम सेतु उद्गम स्थल, अरिचल मुनाई पर पुष्पांजलि अर्पित करते दिखे। Image: ANI
4/7
प्रधानमंत्री मोदी ने वहां प्राणायाम भी किया। उन्होंने समुद्र का जल हाथों में लेकर प्रार्थना की और अर्घ्य दिया। Image: ANI
Advertisement
5/7
माना जाता है कि धनुषकोडी वह स्थान है, जहां भगवान राम ने रावण को हराने की शपथ ली थी और लंका के लिए रवाना हुए थे। राम सेतु को एडम ब्रिज के नाम से भी जाना जाता है। Image: ANI
6/7
किंवदंतियों और प्राचीन ग्रंथों के अनुसार, धनुषकोडी वह स्थान है जहां भगवान राम ने विभीषण का राज्याभिषेक किया था। Image: ANI
Advertisement
7/7
पीएम मोदी 11 दिवसीय 'अनुष्ठान' पर हैं और 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से पहले देशभर में भगवान राम से जुड़े मंदिरों की यात्रा पर हैं। Image: ANI
Published By : Amit Bajpayee
पब्लिश्ड 21 January 2024 at 17:09 IST