अपडेटेड 11 January 2026 at 11:51 IST

हाथ में डमरू, 108 घोड़ों के साथ शौर्य यात्रा और हर-हर महादेव की गूंज, PM ने भगवान सोमनाथ का जलाभिषेक

PM Modi Somnath Mandir: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात प्रवास के दौरान प्रथम ज्योतिर्लिंग भगवान सोमनाथ के चरणों में शीश नवाया। इस बार उनकी यह यात्रा भक्ति के साथ-साथ भारतीय संस्कृति के गौरव और शौर्य का एक अद्भुत प्रतीक बनकर उभरी। इतना ही नहीं, पीएम मोदी ने सोमनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि-विधान से जलाभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना की।

Follow :  
×

Share


1/7

गुजरात के पावन सोमनाथ मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य आगमन हुआ। जिससे हर-हर महादेव का जयघोष पूरा परिसर गूंज उठा।

Image: Ani
2/7

पीएम मोदी हाथ में डमरू और माथे पर त्रिपूंड लगाएं भक्ति में लीन नजर आए, श्रद्धालुओं में अद्भुत उत्साह दिखा।

Image: Ani
Advertisement
3/7

पीएम मोदी ने माथे पर त्रिपूंड लगाकर और हाथ में भगवान शिव का त्रिशूल लेकर पूरे गुजरात को शिवमय कर दिया। 
 

Image: Ani
4/7
धर्म, संस्कृति और परंपरा का संगम 108 घोड़ों के साथ निकली शौर्य यात्रा ने सबका ध्यान खींचा। सोमनाथ मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र हर-हर महादेव के जयकारों से भक्तिमय हो उठा। Image: Ani
Advertisement
5/7
प्रधानमंत्री मोदी ने विधि-विधान से भगवान सोमनाथ का जलाभिषेक किया। वैदिक मंत्रों और शंखनाद के बीच पीएम मोदी ने शिवलिंग पर जल, बेलपत्र और पुष्प अर्पित किए। Image: Ani
6/7

सोमनाथ मंदिर में पीएम मोदी ने महापूजा की। पूरे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पीएम मोदी ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। 

Image: Ani
Advertisement
7/7
स्वाभिमान पर्व के समापन के बाद पीएम मोदी राजकोट जाएंगे। वह आज दोपहर मारवाड़ी यूनिवर्सिटी, राजकोट में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस में ट्रेड शो और और प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। Image: Ani

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 11 January 2026 at 11:51 IST