अपडेटेड 30 August 2025 at 20:29 IST

जापान में बुलेट ट्रेन से सफर और चंद्रयान-5 की डील से लेकर, चीन में रेड कॉर्पेट पर ग्रैंड वेलकम तक... PM Modi के 9 दमदार Photos

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना दो दिवसीय जापान दौरा समाप्त कर चीन में कदम रखा। जापान के साथ डील पक्की करने के बाद पीएम मोदी चीन पहुंचे। चीन में पीएम मोदी का रेड कॉर्पेट पर भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी का अबतक का विदेश दौरा कैसा रहा, इन तस्वीरों में देखिए।

Follow :  
×

Share


1/9

पीएम मोदी ने जापान के साथ कई डीलों पर मुहर लगाई। इसके बाद पीएम मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री के साथ डिनर भी किया। 

Image: Narendramodi-X
2/9

पीएम मोदी को शोरिनजान दारुमा जी मंदिर के मुख्य पुजारी रेवरेंड सेशी हिरोसे से एक दारुमा गुड़िया भेंट की गई, जो जापानी संस्कृति का एक सौभाग्य-चिन्ह है।

Image: Narendramodi-X
Advertisement
3/9

यह दारुमा गुड़िया बोधिधर्म के आधार पर बनाई गई है, जो एक भारतीय भिक्षु हैं और जिन्हें ज़ेन बौद्ध धर्म का एक आधारभूत व्यक्ति भी माना जाता है।

Image: Narendramodi-X
4/9

जापान में पीएम मोदी ने वहां रह रहे भारतीयों से मुलाकात की। 

Image: Narendramodi
Advertisement
5/9

PM मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ बुलेट ट्रेन में सफर किया। दोनों नेता बुलेट ट्रेन से जापान के टोक्यो से सेंडाई शहर पहुंचे।

Image: narendraModi-X
6/9

इस दौरान दोनों नेता लोको पायलट कैबिन में भी बैठे। कई अधिकारी भी दोनों नेताओं संग बुलेट ट्रेन में सफर किया।

Image: NarendraModi-X
Advertisement
7/9

प्रधानमंत्री मोदी की जापान यात्रा के सम्मान में टोक्यो स्काई ट्री को भारतीय तिरंगा के रंगों में जगमगाया गया। यह जापान का सबसे ऊंचा टावर है।

Image: NarendraModi-x
8/9

PM मोदी का चीनी अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत समारोह में चीनी नागरिकों ने भरतनाट्यम, कथक और ओडिसी सहित भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य शैलियों में अपने कौशल का प्रदर्शन किया

Image: X
Advertisement
9/9

जापान में पीएम मोदी ने सेमीकंडक्टर प्लांट का दौरा किया। बाता दें, दोनों देशों के बीच सेमीकंडक्टर को लेकर डील पक्की हुई।

Image: NarendraModi-X

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 30 August 2025 at 19:35 IST