राजघाट से लाल किले की प्राचीर से झंडे फहराने तक... 79वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी के अलग-अलग अंदाज
79th Independence Day 2025: भारत आजादी के 79वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा हुआ है। ऐसे में आइए देखते हैं राजघाट से लाल किले की प्राचीर से झंडे फहराने तक PM मोदी के अलग-अलग अंदाज।
देश आज 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार तिरंगा फहराया। पीएम मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल में दूसरी बार स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया।
Image: BJP4India-Xपीएम मोदी ने राजघाट पर जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह लाल किला पहुंचे। लाल किला पर उन्होंने तिरंगा फहराया और देशवासियों को पारंपरिक तरीके से संबोधित किया।
Image: BJP4India-XAdvertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में अपने संबोधन के समापन के बाद विशेष अतिथि छात्रों से मुलाकात की।
Image: @BJP4India-Xलाल किला के अंदर सेना के जवानों ने पीएम मोदी को सलामी दी। लाल किले पर सेना के जवानों की तरफ से भव्य परेड का भी आयोजन किया गया।
Image: @BJP4India-XAdvertisement
पीएम मोदी ने 12वीं बार लाल किला की प्राचीर से तिरंगा फहराया। इसके साथ ही उन्होंने इंदिरा गांधी का एक रिकॉर्ड तोड़ा और एक नया रिकॉर्ड बनाया।
Image: @BJP4India-Xपीएम मोदी ने 103 मिनट का भाषण देकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले उन्होंने 2024 में लाल किले से 98 मिनट का भाषण दिया था।
Image: @BJP4India-XAdvertisement
पीएम मोदी से पहले इंदिरा गांधी ने लगातार 11 बार तिरंगा फहराया था। इस बार पीएम मोदी ने लाल किला पर झंडा फहराकर इस रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।
Image: @BJP4India-Xलाल किले से सबसे ज्यादा बार झंडा फहराने के रिकॉर्ड में अब भी भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू सबसे आगे हैं। उन्होंने लगातार 17 बार लाल किले पर तिरंगा फहराया था।
Image: BJP4India-XPublished By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 15 August 2025 at 14:51 IST