अपडेटेड 24 July 2025 at 10:07 IST

'हाथों में तिरंगा, मोदी-मोदी के नारे और...', लंदन में PM मोदी का भारतीयों ने किया भव्य स्वागत-Photos

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिटेन की दो दिवसीय यात्रा पर लंदन पहुंचे। पीएम का लंदन में प्रवासी भारतीयों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। हाथों में तिरंगा लिए भारतीय मूल के लोग मोदी की एक झलक पाने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे। PM ने अपने X हैंडल पर स्वागत की तस्वीरों को शेयर करते हुए सभी का आभार जताया है।

Follow :  
×

Share


1/8
लंदन की सड़कें मोदीमय हो गई। जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी लंदन स्थित होटल पहुंचे प्रवासी भारतीयों ने 'मोदी, मोदी', 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे लगाने लगे। Image: X@narendramodi
2/8
पारंपरिक परिधानों में सजे कलाकारों ने PM मोदी के लंदन आगमन पर ढोल बजाकर और नृत्य कर उनका दिल से स्वागत किया। पीएम की एक झलक पाने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। Image: X@narendramodi
Advertisement
3/8
छोटे-छोट बच्चे भारतीय परिधान में और हाथ में तिरंगा लिए पीएम मोदी की एक झलक पाने लिए उत्सुक नजर आए। उनकी खुशी चेहरे से साफ झलक रही थी। Image: X@narendramodi
4/8
PM मोदी से मिलने पर पहुंचे भारतीय प्रवासियों में उत्साह और उमंग था। कोई हाथ मिलाने के लिए उत्सुक था तो कोई सेल्फी लेने के लिए। महिलाओं की खुशी तो सातवें आसमान पर थीं। Image: X@narendramodi
Advertisement
5/8

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीयों का सम्मान रखते हुए सभी के साथ गर्भजोशी से मिले। प्रवासी भारतीय से हाथ मिलाया। बच्चों को लाड़ किया, कलाकारों का हौसला बढ़ाया।

 

Image: ANI
6/8

प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के निमंत्रण पर पीएम मोदी दो दिवसीय यात्रा पर लंदन पहुंचे हैं। 24 जुलाई को वो स्टार्मर के साथ भारत-ब्रिटेन द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण पहलुओं पर व्यापक चर्चा करेंगे।

Image: X@narendramodi
Advertisement
7/8
ब्रिटेन के विदेश कार्यालय की मंत्री और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की प्रभारी कैथरीन वेस्ट ने लंदन एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। Image: X@narendramodi
8/8
ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी और दिल्ली में ब्रिटिश उच्चायुक्त लिंडी कैमरन भी लंदन एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के स्वागत के लिए मौजूद रहे। Image: X@narendramodi

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 24 July 2025 at 10:07 IST