अपडेटेड 5 November 2025 at 23:30 IST
Dev Deepavali: PM मोदी ने देव दीपावली पर काशी के घाटों की भव्य तस्वीरें की शेयर, लिखा- हर हर महादेव; देखिए PHOTOS
काशी में देव दीपावली के अवसर पर 25 लाख दीये जलाए गए, सीएम योगी ने क्रूज पर बैठकर लेजर शो का आनंद लिया। PM मोदी ने पोस्ट कर देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
कार्तिक पूर्णिमा के खास दिन काशी में देव दीपावली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नमो घाट पर पहला दीप जलाया।
Image: @uptourismgov84 घाटों पर 25 लाख दीये जलाए गए। जिसमें से 15 लाख दीयों का इंतजाम पर्यटन विभाग ने किया और बाकी 10 लाख दीयों का इंतजाम समितियों और काशीवासियों ने किया था।
Advertisement
PM ने लिखा- 'मां गंगा के किनारे काशी के घाटों पर प्रज्वलित लाखों दीपों में सबके लिए सुख-समृद्धि की कामना है। देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। हर-हर महादेव।'
Advertisement
देव दीपावली के अवसर पर काशी के घाटों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने लेजर शो और आतिशबाजी का आनंद लिया। यहां कुछ तस्वीरें हैं जो देव दीपावली के भव्य आयोजन को दर्शाती हैं।
लेजर शो और आतिशबाजी का आयोजन किया गया।
Advertisement
विदेशी पर्यटक भी देव दीपावली देखने के लिए पहुंचे।
Image: @narendramodiदेव दीपावली के अवसर पर काशी के घाटों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने लेजर शो और आतिशबाजी का आनंद लिया।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 5 November 2025 at 23:30 IST