अपडेटेड 11 March 2025 at 14:48 IST

जिंदगी में सिर्फ एक बार पानी से नहाती हैं यहां की महिलाएं, फिर भी मानी जाती सबसे खूबसूरत; इस तरह रखती हैं शरीर को शुद्ध

Himba Women Bathing Tradition: दुनिया में एक जनजाति ऐसी भी है जहां महिलाएं अपनी पूरी जिंदगी में सिर्फ एक बार नहाती हैं।

Follow :  
×

Share


1/7

अफ्रीका की जनजातियां अपने हजारों सालों पुराने रीति-रिवाज और परंपराओं का पालन करने के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। यहां कि महिलाएं इनका बखूबी पालन करती हैं।

Image: Social Media
2/7

उत्तरी नामीबिया में एक जनजाति है जिसका जीवन अपने आप में किसी रहस्य से कम नहीं है। हिम्बा नाम की जनजाति को पानी से नहाने की सख्त मनाही है।

Image: Social Media
Advertisement
3/7

हिम्बा जनजाति अर्ध खानाबदोश जनजाति है। जिसका मतलब है कि ये लोग जंगलों में बसते हैं और यहां कि सख्त लाइफस्टाइल जीते हुए प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर करते हैं। 

Image: Social Media
4/7
इस जनजाति की महिलाएं अपनी पूरी जिंदगी में सिर्फ एक बार अपनी शादी के दिन पानी से नहाती हैं। ये महिलाएं पानी की जगह अन्य प्राकृतिक तरीकों से अपने शरीर को साफ-सुथरा रखती हैं। Image: Social Media
Advertisement
5/7
हिम्बा जनजाति की महिलाएं और पुरुष खुद को रोगाणुओं और कीटाणुओं से बचाए रखने के लिए धुएं का स्नान करते हैं। महिलाएं खास जड़ी बूटियों को पानी में उबालकर उसके भाप से अपनी शरीर को साफ रखती हैं। Image: Social Media
6/7
हिम्बा जनजाति में पानी की जगह धुएं से स्नान करने की परंपरा पीढ़ी दर पीढ़ी से चली आ रही है। बता दें कि हिम्बा की महिलाओं को अफ्रीका में सबसे खूबसूरत माना जाता है। Image: Social Media
Advertisement
7/7

ध्या देने वाली बात ये है कि आधुनिकता का असर अबतक हिम्बा जनजाति पर नहीं पड़ा है। उन्होंने आज भी अपनी हजारों सालों पुरानी परंपरा को जीवित रखा हुआ है।

Image: Social Media

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 11 March 2025 at 12:33 IST