अपडेटेड 17 May 2025 at 14:16 IST
चाचा, ताऊ या फिर फूफा क्यों नहीं... चंद्रमा को क्यों कहते हैं चंदा मामा? जान लें वजह
क्यों चांद को चाचा, ताऊ या फिर फूफा कहकर नहीं पुकारा जाता? इसके पीछे क्या कारण हैं चलिए बताते हैं।
Advertisement
एक मॉक इंटरव्यू के दौरान विकास दिव्यकीर्ति ने UPSC कैंडिडेट से सवाल किया था कि चंदा को हमेशा मामा कहकर ही क्यों संबोधित किया जाता है?
जवाब में कैंडिडेट ने कहा कि पृथ्वी और चंद्रमा एक ही सौर परिवार से ताल्लुक रखते हैं। एक तरह से दोनों ट्विंस हैं, इसलिए इसे मामा कहा जाता है।
Image: AIAdvertisement
दिव्यकीर्ति ने बताया कि ये एक तरह से हमारे समाज पर एक टिप्पणी है। जैसे यूरोपीय देश अपनी कंट्री को पिता की तरह ट्रीट करते हैं और भारत को हम मां की तरह। इस संदर्भ में चंदा को मामा कहा जा सकता है।
हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार, समुद्र मंथन के वक्त समुद्र में से कई सारे तत्व निकले थे जिसमें से एक मां लक्ष्मी और चंद्रमा भी थे।
Advertisement
हिंदू धर्म में लक्ष्मी को मां माना जाता है। ऐसे में चांद को चंदा मामा कहा जाने लगा।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 17 May 2025 at 14:16 IST