अपडेटेड 16 August 2025 at 05:13 IST
अब अगली मुलाकात मॉस्को में होगी... ट्रंप-पुतिन की बैठक में क्या फैसला हुआ? 5 पॉइंट्स में समझें
Trump-Putin Press Conference: अलास्का में हुई इस बैठक का सबसे अहम मुद्दा रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से चल रहे युद्ध पर फैसला करना था। ट्रंप और पुतिन के बीच करीब 3 घंटे तक बातचीत हुई और फिर दोनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।
करीब 6 साल बाद जब अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी प्रेसीडेंट व्लादिमीर पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात हुई तो दुनियाभर की नजर इस मीटिंग पर थी।
अलास्का में हुई इस बैठक का सबसे अहम मुद्दा रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से चल रहे युद्ध पर फैसला करना था। ट्रंप और पुतिन के बीच करीब 3 घंटे तक बातचीत हुई और फिर दोनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।
Advertisement
बड़ा सवाल ये है कि क्या अलास्का में हुए इस बैठक से रूस-यूक्रेन युद्ध का समाधान निकला या नहीं? आइए जानते हैं कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप और पुतिन ने क्या कहा।
Image: Republicट्रंप ने कहा- रूसी राष्ट्रपति के साथ बैठक बहुत उत्पादक रही। हमने पुतिन के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। यह एक रचनात्मक बैठक थी। हम यूक्रेन मुद्दे को सुलझाने में पूरी तरह से रुचि रखते हैं।
Advertisement
ट्रंप ने आगे कहा- हमें अपेक्षित परिणाम तो नहीं मिले, लेकिन हमने प्रगति जरूर की। मैं शायद जल्द ही पुतिन से फिर मिलूंगा। जवाब में पुतिन ने सुझाव दिया कि ट्रंप के साथ अगली मुलाक़ात मास्को में होगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुतिन ने कहा- मैं इस बात से सहमत हूं कि यूक्रेन की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। बेशक, हम इस पर काम करने के लिए तैयार हैं।
Advertisement
पुतिन ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि हम जिस समझौते पर पहुंचे हैं, वह हमें उस लक्ष्य के और करीब लाने में मदद करेगा और यूक्रेन में शांति का मार्ग प्रशस्त करेगा।
Image: The White House/President of Russia/XPublished By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 16 August 2025 at 05:13 IST