अपडेटेड 22 April 2025 at 22:45 IST

Varuthini Ekadashi 2025: 23 या 24 अप्रैल... कब है वरुथिनी एकादशी?

Varuthini Ekadashi 2025: हर महीने दो एकादशी और साल में 24 एकादशी आती है। एक एकादशी कृष्ण पक्ष दूसरी एकादशी शुक्ल पक्ष।

Follow :  
×

Share


1/9

इस महीने आने वाली एकादशी को वरुथिनी एकादशी कहते हैं। यह एकादशी बेहद ही फल देने वाली होती है। वहीं इस एकादशी को बेहद शुभ माना जाता है।

Image: shutterstock
2/9

ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल है कि वरुथिनी एकादशी किस दिन मनाई जा रही है। बता दें कि यह एकादशी इस साल 24 अप्रैल दिन गुरुवार को मनाई जा रही है।

Image: AI
Advertisement
3/9

वहीं अगर इसकी शुरुआत की बात करें तो यह एकादशी 23 अप्रैल को शाम 4:44 पर शुरू होगी। वहीं इसका समापन 24 अप्रैल को दोपहर 2:31 पर होगा।

Image: Shutterstock
4/9

ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, आप 24 अप्रैल को एकादशी का व्रत रख सकते हैं। वहीं इस व्रत का पारण 25 अप्रैल यानी द्वादशी तिथि में होगा।

Image: instagram
Advertisement
5/9

ऐसे में आप सुबह 5:45 से 8:23 के बीच में व्रत का पारण कर सकते हैं।

Image: Freepik
6/9

एकादशी पर ब्रह्म मुहूर्त में उठकर प्रातःकाल स्नान करके स्वच्छ कपड़े पहनकर गंगाजल से पूजा स्थल को साफ करके आप शुद्ध मन से व्रत का संकल्प ले सकते हैं।

Image: instagram
Advertisement
7/9

यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होते हैं। वहीं इस दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए महिलाएं व्रत भी रखती हैं। 

Image: Freepik
8/9

आप भगवान विष्णु की मूर्ति पर या तस्वीर पर गंगाजल का छिड़काव करें और उनके सामने घी का दीपक जलाकर चंदन, चावल, फूल अर्पित करें।

Image: Instagram
Advertisement
9/9

 फिर तुलसी पत्ते चढ़ाएं। उसके बाद फलहार, मिष्ठान का भोग लगाएं और विष्णु सहस्त्रनाम या विष्णु स्त्रोत का पाठ करके आरती करें।

Image: instagram

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 22 April 2025 at 22:45 IST