अपडेटेड 11 June 2025 at 13:04 IST
आज रात आसमान में दिखेगा दुलर्भ और अद्भुत 'स्ट्राबेरी मून' का नजारा, भारत में कब और कहां होगा दीदार?
Strawberry Moon 2025: आसमान में 11 जून की रात एक खगोलीय घटना होने वाली है। आसमान में 'स्ट्रॉबेरी मून' दिखने वाला है। इस दौरान चांद की चमक देखने लायक होगी। जानिए भारत में कब और कहां यह खूबसूरत नजारा देख सकते हैं?
आज (11 जून) की रात बेहद खास होने वाली है। आसमान में इस साल की सबसे रहस्यमयी और खूबसूरत खगोलीय घटना होगी। इस दौरान आसमान में खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा।
जून महीने की आखिरी पूर्णिमा के दिन रात में स्ट्रॉबेरी मून दिखेगा। यह इस साल का माइक्रो मून भी होगा। आज रात चांद पृथ्वी से थोड़ा ज्यादा दूर होगा, जिसकी वजह से सामान्य से थोड़ा छोटा और धुंधला नजर आएगा।
Image: FreepikAdvertisement
ऐसा घटना हर 18.6 साल में होती है। अगली बार आसमान में ऐसा नजारा साल 2043 में देखने को मिलेगा।
अब आप नाम से सोच रहे होंगे कि यह गुलाबी रंग का दिखाई देगा। ऐसा नहीं है। इस चांद को स्ट्रॉबेरी मून उसे रंग की वजह से ही नहीं कहा जा रहा है।
Advertisement
नाम के पीछे तर्क यह है कि नेटिव अमेरिकन ट्राइव्स स्ट्रॉबेरी मून दिखते ही स्ट्रॉबेरी फल पककर तैयार हो जाता है। ऐसे में इसे स्ट्रॉबेरी मून का नाम दिया गया।
Image: Freepikआज रात दिखने वाला स्ट्रॉबेरी मून इसलिए भी खास होने वाला है क्योंकि इसके साथ ही मेजर लूनर स्टैंडस्टिल भी हो रही है।
Advertisement
भारत में इसे देखने का अच्छा समय सूर्यास्त के बाद ही होगा। इस घटना की वजह से चंद्रमा की रोशनी में एक सुनहरी, गर्म चमक देखने को मिल सकती है। चांद दक्षिण-पूर्व दिशा में दिखेगा।
Image: Freepik11 जून को स्ट्रॉबेरी मून अमेरिकी समयानुसार सुबह 03.44 बजे नजर आएगा। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे शहरों में आप यह दृश्य शाम 7 बजे के बाद देख सकते हैं।
Image: freepikPublished By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 11 June 2025 at 13:04 IST