अपडेटेड 24 November 2025 at 22:25 IST

दिव्य और अलौकिक राम मंदिर परिसर में भव्यता का अनुपम संगम, Photos में राष्ट्र का गौरवमय क्षण

Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan Ceremony : 25 नवंबर की दोपहर करीब 12 बजे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराएंगे, जो मंदिर के निर्माण-कार्य के पूरा होने, सांस्कृतिक उत्सव और राष्ट्रीय एकता के एक नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक है। ध्वजारोहण के जरिए संदेश दिया जाएगा कि मंदिर का निर्माण कार्य संपूर्ण हो चुका है।

Follow :  
×

Share


1/8

अयोध्या अब सिर्फ एक शहर नहीं, एक भावना बन चुकी है। राम नगरी तप, त्याग, बलिदान और संघर्ष का प्रतीक बन चुकी है। ये रामभक्तों की आस्था, 500 साल के संघर्ष की जीत। 

Image: X/ShriRamTeerth
2/8

मंगलवार को अयोध्या के राम मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धर्म ध्वजा फहराएंगे। इससे पहले दिव्य और अलौकिक राम मंदिर परिसर में भव्यता का अनुपम संगम देखने को मिला।

Image: X/ShriRamTeerth
Advertisement
3/8

रात के अंधेरे में चमकते राम मंदिर के शिखर, रंग-बिरंगे प्रकाशों से जगमगाता परिसर और चारों ओर बिखरी फूलों की बहार। ऐतिहासिक ध्वजारोहण कार्यक्रम से पहले अयोध्या दुल्हन सी सजी हुई है।

Image: X/ShriRamTeerth
4/8

ये फोटो न केवल धार्मिक उत्सव का प्रतीक है, बल्कि सांस्कृतिक पुनरुत्थान का भव्य दृश्य है। नागर शैली में बना भव्य मंदिर रंगीन लाइटिंग से और भी अलौकिक लग रहा है।

Image: X/ShriRamTeerth
Advertisement
5/8

ऊंचे शिखरों पर चमकते भगवे ध्वज की कल्पना मात्र से ही श्रद्धालुओं में उत्साह की लहर दौड़ रही है। विवाह पंचमी पर दोपहर 11:58 से 12:30 बजे के शिखर पर केसरिया धर्म ध्वज फहराया जाएगा।

Image: X/ShriRamTeerth
6/8

कार्यक्रम की भव्यता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अलग-अलग समाजों से करीब साढ़े 7 हजार मेहमान आमंत्रित हैं। इनमें RSS प्रमुख मोहन भागवत और उद्योगपति मुकेश अंबानी जैसे दिग्गज शामिल हैं।

Image: Republic
Advertisement
7/8

तैयारियों की भव्यता लुभावनी है। मंदिर परिसर और पूरे शहर को करीब 100 टन फूलों से सजाया गया है, जो त्रेता युग की परंपराओं को जीवंत कर रही है। 

Image: Republic
8/8

ध्वजारोहण मात्र एक अनुष्ठान नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और नए युग का उद्घोष है। अयोध्या यह भव्यता करोड़ों हिंदुओं के मन में राम राज्य की आकांक्षा को प्रज्वलित कर रही है, जो सदियों की प्रतीक्षा का फल है

Image: Republic

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 24 November 2025 at 22:25 IST