अपडेटेड 19 March 2025 at 00:18 IST

PHOTOS: सुनीता की घर वापसी को लेकर गुजरात के इस गांव खुशी का माहौल, देखें NASA Astronaut की अनदेखी तस्वीरें

आखिरकार सुनीता विलियम्स धरती पर वापस लौटकर आ रही हैं। उनकी घर वापसी में अब चंद घंटों का इंतजार ही बाकी रह गया। सुनीता की वापसी से पहले देखें अनदेखी तस्वीरें

Follow :  
×

Share


1/10

पूरी दुनिया इस वक्त NASA के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की धरती पर वापसी पर टकटकी लगाए बैठी है। 9 महीने से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में फंसे सुनीता और बुच वापस आ रहे हैं। 
 

Image: X
2/10

उनको अंतरिक्ष से लेने गया स्पेसक्राफ्ट भारतीय समय के अनुसार 19 मार्च को तड़के करीब 3.27 मिनट पर धरती पर लैंड करेगा। 
 

Image: X
Advertisement
3/10
सुनीता और बुच की वापसी का इंतजार वैसे तो पूरी दुनिया को बेसब्री से है, लेकिन भारत में उनके लौटने पर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। क्योंकि भारत से बेहद ही खास रिश्ता है। Image: Instagram- astronaut.sunitalynwilliams.fc
4/10

सुनीता भले ही जन्मी अमेरिका में हों, लेकिन उनकी जड़ें भारत से भी जुड़ी है। उनके पिता डॉ दीपक पंड्या गुजराती मूल के भारतीय-अमेरिकी डॉक्टर थे। सुनीता की मां बोनी पंड्या यूरोप के स्लोवाकिया से थीं।

Image: Instagram- astronaut.sunitalynwilliams.fc
Advertisement
5/10

सुनीता विलियम्स का पैतृक गांव गुजरात के मेहसाणा के झुलासन में है। यह विलियम्स के पिता दीपक पांड्या का पैतृक गांव है। यहां उनके रिश्तेदार रहते हैं। 
 

Image: Instagram- astronaut.sunitalynwilliams.fc
6/10

NASA एस्ट्रोनॉट की सकुशल वापसी के लिए उनके पैतृक गांव में प्रार्थनाओं का दौर जारी है, यज्ञ किए जा रहे हैं। सुनीता धरती पर सुरक्षित वापस लौटें, इसके लिए अखंड ज्योति भी जलाई रखी है। 
 

Image: Instagram- astronaut.sunitalynwilliams.fc
Advertisement
7/10

इतना ही नहीं सुनीता के वापस लौटने पर गांव के लोगों ने दिवाली की तरह जश्न मनाने की भी पूरी तैयारी कर रखी है। सुनीता के चचेरे भाई ने बताया कि विलियम्स के सम्मान में एक भव्य जुलूस निकाला जाएगा। 
 

Image: Instagram- astronaut.sunitalynwilliams.fc
8/10

गुजरात का झुलासन गांव गांधीनगर से करीब 40 किलोमीटर दूर है। सुनीता यहां दो बार आ चुकी हैं, पहली बार 2007 में और दूसरी बार 2013 में। वह अपने सफल अंतरिक्ष अभियानों के बाद भारत आई थीं।
 

Image: Instagram- astronaut.sunitalynwilliams.fc
Advertisement
9/10

परिवार की बात करें तो सुनीता की फैमिली में माता-पिता के अलावा  दो बड़े भाई-बहन जय थॉमस पंड्या और डायना एन पंड्या हैं। वहीं उन्होंने शादी माइकल जे. विलियम्स से की है। 
 

Image: Instagram- astronaut.sunitalynwilliams.fc
10/10

सुनीता कई बार कह चुकी हैं कि भारत और भारतीय कल्चर से उनका गहरा लगाव है। वह अपने साथ अंतरिक्ष में भगवद गीता और भगवान गणेश की मूर्ति भी ले गई थीं। ये उनके भारकीय संस्कृति से गहरे जुड़ाव को दर्शाता है।

Image: Social Media

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 18 March 2025 at 23:40 IST