अपडेटेड 3 November 2025 at 10:59 IST

वुमेंस टीम के खिताब जीतते ही चहक उठीं नीता अंबानी, तिरंगा लहराते हुए यूं किया सेलिब्रेट; VIDEO

Nita Ambani on Team India won Women's World Cup: नीता अंबानी भी उस ऐतिहासिक पल की साक्षी बनीं जब महिला वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराकर टीम इंडिया चैंपियन बनीं। नीता, भारतीय टीम की जीत को खुलकर सेलिब्रेट करती नजर आईं।

Follow :  
×

Share


1/9

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 52 साल के इतिहास में पहली बार वर्ल्ड कप के खिताब पर कब्जा जमाया। भारत की बेटियों की इस उपलब्धि पर पूरा देश गर्व कर रहा है। 
 

Image: ANI
2/9

बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत की तमाम हस्तियों ने वुमेंस टीम को अपने-अपने अंदाज में ऐतिहासिक जीत पर बधाई की। रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी इस खास पल की साक्षी बनीं। 
 

Image: Associated Press
Advertisement
3/9

रविवार, 2 नवंबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में महिला विश्व कप का फाइनल मैच खेला गया। इसमें टीम इंडिया को सपोर्ट और चीयर करने नीता अंबानी स्टेडियम पहुंचीं। 
 

Image: Instagram
4/9

मैच में नीता अंबानी को कई मौकों पर खुशी से चहकते हुए देखा गया। वो हर एक विकेट पर चीयर करती और हौसला बढ़ाती नजर आईं। वो हाथ में तिरंगा लिए हर एक मोमेंट को खुलकर एंजॉय कर रही थीं। 
 

Image: Instagram
Advertisement
5/9

जैसे ही टीम इंडिया ने खिताब अपने नाम किया, नीता अंबानी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वो तिरंगा लहराते हुए खुशी से चहकती नजर आईं। 


 

Image: Instagram
6/9

वुमेंस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत पर नीता अंबानी अपनी खुशी जाहिर करती नजर आई। उन्होंने कहा कि हमारी लड़कियों ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।
 

Image: Instagram
Advertisement
7/9

भारतीय टीम की जीत पर नीता ने उन्हें बधाई देते हुए कहा, "आधी रात को हमारी लड़कियों ने पहली बार ICC विश्व चैंपियनशिप जीता है। आपने जिस साहस, दृढ़ विश्वास और आत्मविश्वास के साथ खेला है।"
 

Image: Instagram
8/9

उन्होंने कहा कि इससे पूरे देश का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। हम सभी को आप पर बहुत गर्व है। मैं आपको धन्यवाद, और जय हिंद कहना चाहती हूं।


 

Image: Instagram
Advertisement
9/9

नीता अंबानी के साथ वुमेंस वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सजदेह भी पहुंचे। मैच के बाद रोहित इमोशनल होते नजर आए। 
 

Image: X

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 3 November 2025 at 10:59 IST