अपडेटेड 26 April 2025 at 20:35 IST

Mahabharat: मामा शकुनि लंगड़े कैसे हुए? पढ़ें कथा

महाभारत काल में अहम भूमिकाओं में से एक थे शकुनि मामा, जो कि दुर्योधन के मामा और गांधारी के भाई थे। लेकिन लोग जानना चाहते हैं कि शकुनि लंगड़े कैसे हुए?

Follow :  
×

Share


1/9

पौराणिक कथा के अनुसार, शकुनि की बहन गांधारी बेहद खूबसूरत थीं। ऐसे में उनके जन्म के वक्त पंडितों ने कहा कि उनके पति की उम्र बेहद ही कम होगी। 

Image: social media
2/9

ऐसे में पिता सुबला ने गांधारी का विवाह एक बकरी से करवा कर उसे मार दिया, जिससे कि दोष खत्म हो जाए। बाद में धृतराष्ट्र से गांधारी का विवाह हुआ।

Image: SOCIAL MEDIA
Advertisement
3/9

शादी के बाद भीष्म पितामह को पता चला कि गांधारी का विवाह पहले भी हुआ है और एक विधवा उनकी राजवधू है। ऐसे में वो क्रोधित हुए और…

Image: freepik
4/9

 महाराज सुबला व पूरे परिवार को जेल में डलवा दिया। वहीं पूरे परिवार को खाना देना भी बंद कर दिया। हालांकि पूरे परिवार को मुट्ठी भर अनाज दिया जाता था।

Image: Shutterstock
Advertisement
5/9

ऐसे में परिवार वाले खुद वो अनाज न खाकर अपना भोजन शकुनि को दे देते थे, जिससे कि कोई एक जीवित रह सके और बदला ले सके। 

Image: freepik ai
6/9

जैसे-जैसे समय बीता वैसे वैसे पूरा परिवार भूख और खराब स्वास्थ्य के कारण शकुनि की आंखों के सामने मरता गया। वहीं जब उनके पिता की मृत्यु होने वाली थी तब…

Image: freepik ai
Advertisement
7/9

उनके पिता ने शकुनि को कहा कि मेरी हड्डियां आगे चलकर तुम्हारे काम आएंगी। तुम मेरी हड्डियों से पासे बनवाना। 

Image: freepik
8/9

वो पासे आगे चलकर मदद करेंगे और तुम्हारे ही इशारों पर नंबर दिखाएंगे। यही कारण था कि शकुनि ने अपने पिता की अस्थियों से पासे बनवाए और अपने पास रखें।

Image: freepik
Advertisement
9/9

वहीं शकुनि ने अपना बदला याद रखने के लिए अपना पैर भी तोड़ दिया, जिससे वो कभी अपने बदले को न भूल सके।

Image: freepik ai

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 26 April 2025 at 20:35 IST