अपडेटेड 15 September 2025 at 22:25 IST
माथे पर बिंदी, खुले बाल और... रेड साड़ी में छाईं Jaya Kishori, सादगी भरे अंदाज ने जीता दिल- PHOTOS
जया किशोरी ने कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें उनके सादगी भरे अंदाज ने हर किसी का दिल जीत लिया। रेड साड़ी में उनका लुक देखते ही बन रहा है।
जया किशोरी एक भजन गायिका, कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर हैं। उनका जन्म 13 जुलाई 1993 में राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में हुआ था।
जया ने बहुत ही छोटी उम्र में भजन गाना और कथा वाचन शुरू कर दिया था। आज वो देश ही नहीं, विदेशों में भी कथा करने जाती हैं।
Advertisement
जया किशोरी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर काफी एक्टिव रहती हैं और कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
तस्वीरों में जया किशोरी ने रेड कलर की साड़ी पहनी है। उन्होंने माथे पर बिंदी, कानों में बड़े-बड़े झुमके पहने हैं। माथा पट्टी और हाथों में मेहंदी लगाया हुआ है। साथ ही अपने बालों को खुला छोड़ा है।
Advertisement
इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'राणे वर रा काईं परणीजूं, जनम जनम मर जाय, वर परणीजूं सावरों, म्हारो अमर चूड़ो हो जाय।'
इसका मतलब बताते हुए लिखा, ‘मैं राणा जैसे (नश्वर, जन्म-मृत्यु के बंधन वाले) वर से विवाह क्यों करूं? ऐसे वर से विवाह करूं जो जन्मों-जन्म तक मरता-जीता रहे?’
Image: InstagramAdvertisement
उन्होंने आगे लिखा, ' मैं तो सांवरे (कृष्ण) से विवाह करूंगी, जिससे मेरा चूड़ा (मांग) अमर हो जाएगा, यानी मैं अमर हो जाऊंगी।'
कथावाचक ने बताया कि इन लिरिक्स ने मेरे दिल में घर कर लिया है। जया की इस सादगी भरी तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट सेक्शन में तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 15 September 2025 at 22:25 IST