अपडेटेड 26 June 2024 at 13:33 IST

Jagannath Rath Yatra: रथ की लकड़ी क्यों होती है हल्की? जगन्नाथ यात्रा से जुड़े 9 सवालों के जवाब

Who are the 3 gods of Rath Yatra? जगन्नाथ यात्रा में भक्तों को जगन्नाथ, बलभद्र, सुभद्रा के दर्शन करने का मौका मिलता है। जगन्नाथ यात्रा 7 जुलाई को निकाली जाएगी।

Follow :  
×

Share


1/9
प्रश्न. - जगन्नाथ रथ यात्रा कब निकाली जाती है? उत्तर. - हिंदू पंचांग की मानें तो आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को जगन्नाथ रथ यात्रा निकालते हैं। Image: Shutterstock
2/9
प्रश्न. - बहुड़ा यात्रा क्या है? उत्तर. - रथ यात्रा मुख्य मंदिर से शुरू होकर 2 किलोमीटर दूर गुंडिचा मंदिर पर खत्म होती है। वहीं जगन्नाथ जी 7 दिन तक आराम करते हैं। इसे बहुड़ा कहते हैं। Image: Shutterstock
Advertisement
3/9
प्रश्न. - जगन्नाथ रथ की लकड़ी क्यों हल्की होती है? उत्तर. - बता दें कि रथ की लकड़ी नारियल की होती है। माना जाता है कि इसका वजन अन्य लड़कियों की तुलना में काफी हल्की होती है। Image: ANI
4/9
प्रश्न. - किस रंग का होता है जगन्नाथ रथ? उत्तर. - भगवान जगन्नाथ के रथ का कलर लाल और पीला होता है। वहीं मान्यता है कि यह रथ बाकी रथ के आकार में थोड़ा बड़ा होता है। Image: Odisha Govt
Advertisement
5/9
प्रश्न. - भगवान जगन्नाथ के रथ के घोड़े और सारथी का नाम क्या है? उत्तर. - भगवान जगन्नाथ के रथ के घोड़े के नाम शंख, बलाहक, श्वेत एवं हरिदाश्व हैं। वहीं जगन्नाथ रथ के सारथी का नाम दारुक है। Image: PTI
6/9
प्रश्न. - भगवान जगन्नाथ के रथ पर लगा झंडा किस नाम से जाना जाता है? उत्तर. - रथ के ऊपरी हिस्से पर लगा झंडा त्रिलोक्यवाहिनी कहलाता है। Image: PTI
Advertisement
7/9
प्रश्न. - बलराम जी के रथ का नाम और सारथी का नाम क्या है? उत्तर. - बता दें कि बलराम जी के रथ का नाम तालध्वज है। वहीं सारथी को मताली के नाम से जानते हैं। Image: PTI
8/9
प्रश्न. - सुभद्रा के रथ और सारथी का नाम क्या है? उत्तर. - सुभद्रा के रथ का नाम देवदलन है और सारथी को अर्जुन के नाम से जानते हैं। Image: Jagannath temple
Advertisement
9/9
प्रश्न. - भगवान जगन्नाथ के रथ को किस रस्सी से खींचा जाता है? उत्तर. - बता दें कि भगवान जगन्नाथ के रथ को शंखचूड़ के नाम से जानते हैं। Image: X

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 26 June 2024 at 13:21 IST