अपडेटेड 30 November 2025 at 00:04 IST

दिल्ली में शुरू हुई Hot Air Balloon Ride, 150 फीट की ऊंचाई से देखें रंगीन नजारे, जानें कितनी है कीमत

Delhi Hot Air Balloon : दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने 29 नवंबर 2025 से बांसरा पार्क (Baansera Park) में पहली बार हॉट एयर बैलून राइड्स शुरू की है। जो यमुना नदी के किनारे 150 फीट की ऊंचाई तक ले जाती है। यह सुविधा पर्यटन को बढ़ावा देने और दिल्ली को एक नया आकर्षण देने का प्रयास है।

Follow :  
×

Share


1/6
दिल्ली हमेशा से ही ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों के लिए जानी जाती रही है, लेकिन अब यह शहर आधुनिक रोमांच के नए आयाम भी जोड़ रहा है। Image: ANI
2/6

29 नवंबर, 2025 से DDA ने बांसरा पार्क में हॉट एयर बैलून राइड्स की शुरुआत कर दी है। यह दिल्ली की पहली ऐसी सुविधा है, जो यमुना नदी के तट पर स्थित इस पार्क को एक अनोखा पर्यटन स्थल बना रही है।

Image: ANI
Advertisement
3/6

ये राइड्स टेथर्ड प्रकार की हैं, यानी बैलून को जमीन से रस्सी से बांधा जाता है। यात्री करीब 150 फीट की ऊंचाई तक पहुंचते हैं, जहां से दिल्ली का नजारा एकदम अलग दिखाई देता है।

Image: ANI
4/6

150 फीट की ऊंचाई से दूर तक फैली नदी, हरे-भरे पार्क और शहर की चकाचौंध दिखती है। एक राइड का समय करीब 10-15 मिनट का होता है, जो इस अनुभव को महसूस करने के लिए पर्याप्त समय देती है।

Image: ANI
Advertisement
5/6
DDA ने इस परियोजना को एक निजी एजेंसी के साथ साझेदारी में शुरू किया है, ताकि उच्च गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का पालन हो सके। टिकट की कीमत 3,000 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित की गई है। Image: ANI
6/6
अगर आप दिल्ली में रहते हैं या घूमने आ रहे हैं, तो यह राइड आपके सफर को अविस्मरणीय बना सकती है। Image: ANI

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 30 November 2025 at 00:04 IST