अपडेटेड 1 July 2025 at 15:24 IST
अद्भुत! इस देश में 13 महीने का होता है एक साल, दुनियाभर में चल रहा 2025 और यहां 2017, क्या है रहस्य?
Ethiopia Unique Calender: इस अद्भुत देश का नाम है इथियोपिया। जहां साल में 12 नहीं बल्कि 13 महीने होते हैं। ये देश अलग कैलेंडर को मानता है और उसके अनुसार अभी यहां 2017 चल रहा है।
पूरे दुनियाभर में अभी 2025 चल रहा है। लेकिन क्या आपको पता है कि एक देश ऐसा भी है जहां अभी लोग 2017 में जी रहे हैं। इस देश में तो नया साल भी 1 जनवरी नहीं बल्कि अलग तारीख को मनाया जाता है।
ये कोई टाइम ट्रैवल की कहानी नहीं बल्कि हकीकत है। ये सबकुछ छिपा है एक कैलेंडर में जिसे हम सभी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन एक देश ऐसा है जो अलग कैलेंडर के हिसाब से चलता है।
Advertisement
इस अद्भुत देश का नाम है इथियोपिया। जहां साल में 12 नहीं बल्कि 13 महीने होते हैं। ये देश अलग कैलेंडर को मानता है और उसके अनुसार अभी वहां 2017 चल रहा है।
इथियोपिया Gregorian Calendar की बजाय Ethiopian Calendar का पालन करता है, जिसे Ge’ez Calendar भी कहा जाता है। यह कैलेंडर ग्रेगोरियन कैलेंडर से लगभग 7-8 साल पीछे है।
Advertisement
इथियोपिया का साल 12 महीनों में बंटा होता है। जिनमें हर महीने में 30 दिन होते हैं। इसके बाद आता है 13वां महीना, जिसे Pagume कहा जाता है। इस महीने में केवल 5 दिन होते हैं और Leap Year में 6 दिन।
इथियोपियाई कैलेंडर की गणना यीशु मसीह के जन्म की अलग तारीख पर आधारित है। इसमें यीशु के जन्म को 7-8 साल बाद माना गया है।
Advertisement
इसलिए, जब दुनिया में 2025 चल रहा है, इथियोपिया में सिर्फ 2017 या 2018 होता है। यही नहीं इथियोपिया में नया साल 11 या 12 सितंबर को मनाया जाता है, जिसे Enkutatash कहा जाता है।
Image: ethiopia calendarPublished By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 1 July 2025 at 15:24 IST