अपडेटेड 9 October 2025 at 19:34 IST
दुबई के ज्वेलर्स ने बनाई दुनिया की सबसे महंगी सोने की ड्रेस, कीमत इतनी जितने में खरीद लेंगे आप बंगला और गाड़ी
Most Valuable Dress : दुबई के Al Romaizan ज्वेलर्स ने 21 कैरेट गोल्ड से दुनिया की सबसे महंगी सोने की ड्रेस बनाई है। इस पूरे सेट का वजन 10,081.2 ग्राम है।
1/8
दुनिया भर में रिकॉर्ड बनाने वाली संस्था गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने हाल ही में एक अनोखे रिकॉर्ड की घोषणा की है। Image: Guinness World Records
2/8
दुबई के प्रसिद्ध ज्वेलरी ब्रांड अल रोमाइजान के मास्टर ज्वेलर्स ने दुनिया की सबसे महंगी सोने की ड्रेस बनाई है, जिसकी कीमत 1 मिलियन डॉलर से अधिक है।
Image: Guinness World RecordsAdvertisement
3/8
यह ड्रेस न केवल एक फैशन आइटम है, बल्कि कला और पारंपरिक एमिराती संस्कृति को आधुनिक लग्जरी के साथ जोड़ती है।
Image: Guinness World Records4/8
इस ड्रेस को 21 कैरेट गोल्ड से बनाया गया है। ड्रेस में कुल 1,270.5 ग्राम सोना लगा है, जबकि पूरी ड्रेस का वजन 8,810.7 ग्राम है। Image: Guinness World Records
Advertisement
5/8
ज्वेलर्स ने इसका पूरा सेट बनाया है, जिसमें एक हेडड्रेस, क्राउन, इयररिंग्स और एक बड़ा सोने का ब्रेसलेट शामिल है। इस पूरे सेट का वजन 10,081.2 ग्राम है।
6/8
इस ड्रेस का वजन एक छोटे कुत्ते की नस्ल या डेढ़ बोलिंग बॉल के बराबर है। ड्रेस की कीमत 1,088,000 डॉलर (लगभग 9 करोड़ 65 लाख 92 हजार 640 रुपये) है, जो इसे दुनिया की सबसे महंगी सोने की ड्रेस बनाती है। Image: Guinness World Records
Advertisement
7/8
अल रोमाइजान के ज्वेलर्स ने इस ड्रेस को बनाने में अपनी असाधारण कुशलता का प्रदर्शन किया है। ड्रेस को रंग-बिरंगे रत्नों से सजाया गया है। Image: Guinness World Records
8/8
यह रिकॉर्ड 7 अक्तूबर, 2025 को बनाया गया। यह दिखाता है कि कैसे ज्वेलरी की दुनिया नई ऊंचाइयों को छू रही है। Image: Guinness World Records
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 9 October 2025 at 19:34 IST